चांदी के बर्तन खोल सकते हैं आपकी किस्मत, जानिए क्यों रखना चाहिए घर में
- Written By: नवभारत डेस्क
(Image-Social Midea)
सीमा कुमारी
नई दिल्ली: सनातन धर्म में चांदी को बहुत शुद्ध और प्रभावशाली धातु माना जाता है, इसलिए पूजा-पाठ से लेकर कई शुभ कार्यों और अनुष्ठान में चांदी के बर्तनों का प्रयोग अवश्य किया जाता है। ज्योतिष-शास्त्र के मुताबिक, चांदी का प्रयोग कई रूपों में होता है और यह हर तरीके से इंसान को फायदा ही पहुंचाती ही हैं। चांदी के गहने, सिक्के, मूर्तियां और बर्तन जिस घर में ये सारी चीजें मौजूद होती हैं, वहां सुख, वैभव और संपन्नता आती रहती हैं। तो आइए जानें आख़िर चांदी क्यों है इतनी ख़ास ?
वास्तु-शास्त्र के अनुसार, चांदी के बर्तनों को शुभ माना गया है। इसके प्रयोग से घर पर सुख-समृद्धि आती है। चांदी का संबंध चंद्रमा और शुक्र ग्रह से होता है, इसलिए चांदी धातु के प्रयोग से कुंडली में चंद्रमा और शुक्र ग्रह भी मजबूत होते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
51.6% अधिक बारिश से छत्रपति संभाजीनगर तर, मिली उमस से राहत, खरीफ फसलों के लिए वरदान बनी वर्षा
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
तेज आंधी में बाइक पर फंसे परिवार की शख्स ने की मदद, इंसानियत से भरा VIDEO वायरल
चांदी के बर्तनों के प्रयोग से कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिलता है। चांदी के ग्लास में पानी पीने से सर्दी-खांसी ठीक होती है। चांदी की कटोरी और चम्मच से बच्चों को शहद खिलाना चाहिए। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि हमेशा शुद्ध चांदी का ही प्रयोग करना चाहिए। इसके अलावा जिन लोगों को भावनात्मक परेशानियां होती है, उन्हें चांदी के बर्तनों के प्रयोग से बचना चाहिए।
कहते हैं कि, यदि आप खाने-पीने के लिए चांदी के बर्तनों का प्रयोग नहीं कर सकते, तो भगवान की पूजा के लिए चांदी के बर्तनों का प्रयोग जरूर करें। पूजा के मंदिर में चांदी का दीपक, कटोरी, घंटी, आमचनी और कलश होना शुभ होता है। इससे घर पर सुख-संपन्नता आती है।
