जंग लगने के कारण जब ये ग्रह बन गया लाल, हर साल 28 नवंबर को मनाते है रेड प्लेनेट डे
Red Planet Day 2025: कम लोग ही जानते होंगे ग्रहों में से एक ग्रह का रंग लाल है। यह लाल ग्रह की विशेषता को बताने के लिए हर साल यानि आज 28 नवंबर के दिन रेड प्लेनेट डे मनाया जाता है।
- Written By: दीपिका पाल
मंगल ग्रह कैसे बना लाल ग्रह (सौ.सोशल मीडिया)
Lal Grah Diwas: जैसा कि, सब जानते है हमारे सौरमंडल में आठ ग्रह और पांच बौने ग्रह है। यह सभी ग्रह आकाशगंगा के बाहरी सर्पिल भुजा पर स्थित होते है। सौरमंडल के सभी 8 ग्रह नियम के अनुसार हर दिन सूर्य की परिक्रमा अण्डाकार पथ पर करते है। इन सभी ग्रह के आकार, सरंचना, तापमान और विशेषताएं अलग-अलग है। सभी ग्रहों के रंग भी अलग ही होते है जिनकी अलग व्याख्या है।
कम लोग ही जानते होंगे ग्रहों में से एक ग्रह का रंग लाल है। यह लाल ग्रह की विशेषता को बताने के लिए हर साल यानि आज 28 नवंबर के दिन रेड प्लेनेट डे मनाया जाता है। दरअसल मंगल ग्रह को ही लाल ग्रह कहा जाता है।
जानिए मंगल ग्रह बना लाल ग्रह
मंगल ग्रह को लाल ग्रह के रूप में भी जाना जाता है। इसके लाल होने का कारण दरअसल इसकी सतह पर आयरन ऑक्साइड (जंग) के कारण लालिमा का दिखाई देना होता है। यहां पर यह लाल रंग मंगल ग्रह को आसानी से पहचानने योग्य बनाता है। कहते हैं कि, मंगल ग्रह में जंग लग गई थी इसलिए उसका रंग लाल नजर आता है। वहीं पर मंगल ग्रह का विशिष्ट लाल रंग कई कारकों के संयोजन का परिणाम है, जिनमें आयरन ऑक्साइड की उपस्थिति, मंगल ग्रह का पतला वायुमंडल, ज्वालामुखी गतिविधि और धूल भरी आंधियां आती है।
सम्बंधित ख़बरें
ISRO ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में 26 पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक करें आवेदन; ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट्स क
ISRO Internship 2026: सैटेलाइट और स्पेस टेक्नोलॉजी पर काम करने का मौका, 3 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन
ISRO में जूनियर रिसर्च फेलो बनने का सुनहरा मौका, स्पेस साइंस में कर सकेंगे शोध, मिलेगा ₹37,000 स्टाइपेंड
16 जून का इतिहास: दुनिया की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनीं वैलेनटीना तेरेशकोवा
रेड प्लेनेट डे से जुड़ी खास जानकारी
यहां पर रेड प्लेनेट डे या लाल ग्रह से जुड़ी कुछ खास जानकारी मिलती है।
- यह दिन 28 नवंबर, 1964 को नासा के मेरिनर-4 अंतरिक्ष यान के प्रक्षेपण की याद दिलाता है, जो मंगल ग्रह की ओर भेजा गया पहला मिशन था।यह दिन मंगल ग्रह को समझने में हुई वैज्ञानिक प्रगति और भविष्य के मिशनों को प्रोत्साहित करने का प्रतीक है।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में कई समस्याओं की छुट्टी कर देता है ये आसन, जानिए स्टेप बाय स्टेप रोजाना करने का तरीका
- बताया जाता है कि, नासा के मेरिनर-4 अंतरिक्ष यान की सफलता के बाद आगामी मिशनों को बल मिला था। इस मिशन में ऑर्बिटर, रोवर और लैंडर शामिल हैं, जिनसे मंगल ग्रह के बारे में हमारी समझ और गहरी हुई थी। इस वजह से हर साल लाल ग्रह दिवस मनाते है।
