गर्मी में चेहरे को ग्लोइंग रखने के लिए घर पर बनाएं ये सीरम, जानिए इन तीन प्रकार की रेसिपी
इस मौसम में चेहरे पर ब्रेकआउट्स और ड्राई पैचेस नजर आते है जिसे दूर करने के लिए घर में कई फेसपैक और सीरम बनाकर (Home Made Seerum) आप लगा सकते है।
- Written By: दीपिका पाल
घर पर सीरम बनाने की रेसिपी (Social Media)
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: गर्मी के सीजन (Summer Season) में खानपान के साथ चेहरे का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी होता है इसके कई तरह से ख्याल रखना जरूरी होता है। इस मौसम में पसीने की वजह से चेहरे पर ऑइल जमा हो जाता है जिससे रूखापन नजर आता है। इस मौसम में चेहरे पर ब्रेकआउट्स और ड्राई पैचेस नजर आते है जिसे दूर करने के लिए घर में कई फेसपैक और सीरम बनाकर (Home Made Seerum) आप लगा सकते है।
सावधानी से करें प्रोडक्ट का इस्तेमाल
गर्मी के सीजन में अक्सर कई प्रोडक्ट बाजार में मौजूद होते है जिनका इस्तेमाल करने में सावधानी बरतना जरूरी होता है तो वहीं पर स्किन की केयर करने के लिए सीरम का इस्तेमाल करना जरूरी होता है इसके लिए आप घर में मौजूद चीजों से सीरम बनाकर चेहरे पर लगा सकते है।
सम्बंधित ख़बरें
Anushka Sharma Recipe: अनुष्का शर्मा ने शेयर की आसान सी बादाम वाली कॉफी की रेसिपी, जानें न्यूट्रिशनिस्ट की राय
सिर्फ 2 अखरोट बदल सकते हैं आपकी सेहत! जानिए कब, कैसे और किस तरीके से खाने पर मिलता है सबसे ज़्यादा फायदा
बाज़ार जैसा Crispy Honey Chilli Potato घर पर बनाना है बस अपनाएं ये एक आसान ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची
Lakadong Turmeric: क्यों है मेघालय की लाकाडोंग हल्दी ‘गोल्डन स्पाइस’? जानें क्या है इसकी खासियत
इन चीजों से बनाएं सीरम
गर्मी के सीजन में आप सीरम बनाकर चेहरे का ख्याल रख सकते है, जो इस प्रकार है..
एलोवेरा और ग्रीन टी से बनाएं सीरम
गर्मी के मौसम में आप घर में एलोवेरा और ग्रीन टी के जरिए सीरम बनाकर चेहरे पर लगा सकते है। इन चीजों से तैयार सीरम से चेहरा सूदिंग होता है तो वहीं पर एलोवेरा के हाइड्रेटिंग और सूदिंग गुण सूजन व रेडनेस को कम करते हैं, वहीं ग्रीन टी एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। इसे बनाना भी घर में आसान है।
आवश्यक सामग्री
एक चम्मच ताजा एलोवेरा जेल
आधा कप ग्रीन टी
इस्तेमाल का तरीका
इन चीजों से सीरम बनाने का तरीका बेहद आसान है जो इस प्रकार है..
-सबसे पहले आधा कप पानी उबालकर उसमें एक ग्रीन टी बैग डालें।
-इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
-अब ताजा एलोवेरा का पत्ता तोड़कर उसका जेल निकाल लें।
-अब आप ग्रीन टी और एलोवेरा जेल को अच्छी तरह मिक्स करें।
-आप इसे एक ड्रॉपर बोतल में डालें और नियमित रूप से अपनी स्किन पर इस्तेमाल करें।
ग्रेपसीड ऑयल और टी ट्री ऑयल से बनाएं सीरम
यहां पर अंगूर के बीजों से सीरम बनाकर चेहरे को जवां रख सकते है। इसके लिए ग्रेपसीड ऑयल लाइट और नॉन-कॉमेडोजेनिक होता है, तो वहीं पर टी ट्री ऑयल ब्रेकआउट्स को मैनेज करने में कारगर होता है इसलिए इसे कॉम्बिनेशन स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इस में नीचे दी गई सामग्रियों से सीरम बनाना आसान है।
आवश्यक सामग्री
दो बड़े चम्मच ग्रेपसीड ऑयल
3-4 बूंदे टी ट्री ऑयल
इस्तेमाल का तरीका
एक कटोरी में ग्रेपसीड ऑयल और टी ट्री ऑयल डालकर मिक्स करें।
इसे एक ड्रॉपर बोतल में डालें और नियमित रूप से इस्तेमाल करें।
जोजोबा ऑयल और लैवेंडर एसेंशियल ऑयल
यहां पर घर में जोजोबा ऑयल और लैवेंडर एसेंशियल ऑयलस से सीरम बना सकते है। जोजोबा ऑयल रूखी और ऑयली दोनों को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है, इसलिए कॉम्बिनेशन स्किन के लिए जोजोबा ऑयल से सीरम बनाना अच्छा विचार हो सकता है।
आवश्यक सामग्री
दो बड़े चम्मच जोजोबा ऑयल
लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदे
इस्तेमाल का तरीका
सबसे पहले एक कटोरी में जोजोबा ऑयल लें।
अब इसमें लैवेंडर एसेंशियल की कुछ बूंदे डालकर मिक्स करें।
आप इसे एक ड्रॉपर बोतल में डालें और अपनी स्किन को क्लीन करने के बाद इस्तेमाल करें।
आप चाहें तो इसमें कैमोमाइल एसेंशियल ऑयल की तीन-चार बूंदे भी मिक्स कर सकते हैं।
