Raksha Bandhan Makeup Ideas: भाई की कलाई पर राखी बांधते वक्त ऐसे पाएं खूबसूरत और ग्रेसफुल लुक

Raksha Bandhan Makeup: राखी के दिन आप साड़ी, सूट या लहंगा कुछ भी पहने, उसके साथ ट्राई करें ये आसान और खूबसूरत मेकअप। ग्लोइंग बेस से लेकर गोल्डन आई मेकअप तक, पाएं ग्रेसफुल फेस्टिव लुक।
Raksha bandhan makeup ideas 2026 festive glowing ethnic look
मेकअप टिप्सफोटो.सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Rakhi Makeup Ideas: रक्षाबंधन का त्योहार सिर्फ राखी बांधने और मिठाइयों तक सीमित नहीं है, बल्कि इस दिन हर लड़की और महिला अपने लुक को भी खास बनाना चाहती है। अगर आप भी राखी के दिन साड़ी, सूट या लहंगे के साथ एलीगेंट और नेचुरल मेकअप लुक चाहती हैं, तो ये आसान मेकअप आइडिया आपके काम आएंगे।

हल्का ग्लोइंग बेस, सॉफ्ट आई मेकअप, ब्लश और खूबसूरत लिप शेड से आप बिना कुछ ज्यादा मेकअप के भी बेहद खूबसूरत दिख सकती हैं। जानिए मिनिमल मेकअप का आसान तरीका।

ग्लोइंग बेस

रक्षाबंधन के दिन भारी मेकअप के बजाय हल्का और नैचुरल बेस रखें। मॉइस्चराइजर, सनस्क्रीन और हल्की कवरेज वाला बेस लगाकर त्वचा को फ्रेश और ग्लोइंग लुक दें।

सॉफ्ट पिंक ब्लश

गुलाबी या पीच ब्लश चेहरे पर तुरंत ताजगी ला सकता है। इसे गालों के ऊपरी हिस्से पर हल्के हाथों से लगाएं, ताकि लुक ज्यादा मेकअप वाला न लगे।

Raksha bandhan makeup ideas 2026 festive glowing ethnic look
Janmashtami Fashion 2026: कृष्ण जन्माष्टमी पर पहनें ये 7 एथनिक आउटफिट, दिखेंगी सबसे ग्रेसफुल
Makeup Tips
मेकअप टिप्सफोटो.सोशल मीडिया

गोल्डन आई मेकअप

रक्षाबंधन के एथनिक लुक के साथ गोल्डन या शैंपेन आईशैडो बेहद खूबसूरत लगेगा। आंखों के बाहरी कोने पर हल्का ब्राउन शेड लगाकर इसे सॉफ्ट स्मोकी इफेक्ट दे सकती हैं।

काजल और पतली आईलाइनर

अगर आप सिंपल मेकअप पसंद करती हैं, तो काजल के साथ पतली आईलाइनर लगाएं। मस्कारा की एक-दो परत आंखों को ज्यादा खुला और आकर्षक दिखाएगी।

Makeup Tips
मेकअप टिप्सफोटो.सोशल मीडिया

पिंक या न्यूड लिप्स

साड़ी, सूट या लहंगे के रंग के अनुसार रोजी-पिंक, पीच या न्यूड लिपस्टिक चुनें। दिन के त्योहार के लिए बहुत गहरे रंग की बजाय सॉफ्ट शेड ज्यादा ग्रेसफुल लग सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com