Raksha Bandhan 2026: सिर्फ राखी बांधना ही नहीं, इन 5 बातों से मजबूत होगा भाई-बहन का रिश्ता

Raksha Bandhan Ideas: इस बार रक्षाबंधन के अवसर पर राखी, उपहार और मिठाइयों से अलग भाई-बहन के रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए इन 5 बातों को जरूर अपनाएं।
Raksha bandhan 2026 bhai-behen rishte ko mazboot bananeke tarike
रक्षाबंधनफोटो.सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Raksha Bandhan Celebration: रक्षाबंधन सिर्फ भाई की कलाई पर राखी बांधने और मिठाई खिलाने का त्योहार नहीं है। यह भाई-बहन के बीच प्यार, विश्वास, जिम्मेदारी और एक-दूसरे के साथ हर अच्छे-बुरे में खड़े रहने का संकल्प होता है।

इस साल रक्षाबंधन पर अगर आप इस रिश्ते को और खास बनाना चाहते हैं, तो पूजा की रस्मों के साथ इन छोटी-छोटी बातों को भी अपनी राखी का हिस्सा बना सकती हैं।

 राखी की थाली को रखें सादगी से खास

राखी की थाली में राखी के साथ रोली या कुमकुम, अक्षत (चावल), दीपक और मिठाई रखी जाती है। परिवार और क्षेत्र के अनुसार इसमें दूसरी चीजें भी शामिल हो सकती हैं। थाली को सजाने से ज्यादा जरूरी है कि इसे श्रद्धा और साफ-सफाई के साथ तैयार किया जाए। अपनी पारंपरिक तरीके को अधिक महत्व दिया जाना चाहिए। जैसे पसंदीदा मिठाई या फिर कई घरों में थाली में नारियल रखने का रिवाज है।  

राखी बांधते समय भाई की खुशहाली की कामना करना

राखी बांधने की रस्म के दौरान भाई की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की कामना करने की परंपरा है। इस मौके पर कुछ पल रुककर भाई-बहन एक-दूसरे के लिए पॉजिटिव विचार रखें। इससे त्योहार केवल रस्म नहीं, बल्कि भावनाओं का अवसर बन जाता है।

पुरानी नाराजगी छोड़ने का संकल्प

भाई-बहन के रिश्ते में छोटी-मोटी नोकझोंक होना आम बात है। लेकिन रक्षाबंधन पुराने मनमुटाव को कम करने का अच्छा अवसर हो सकता है। अगर किसी बात को लेकर लंबे समय से नाराजगी है, तो इस दिन बातचीत की शुरुआत करके रिश्ते को फिर से सहज बनाने की कोशिश करें।

राखी को सिर्फ उपहार से न जोड़ें

रक्षाबंधन में उपहार देने की परंपरा जरूर है, लेकिन इस त्योहार का असली महत्व भाई-बहन के रिश्ते में है। महंगे उपहार की जगह एक-दूसरे के साथ समय बिताना, पुरानी यादें साझा करना या दिल से कुछ कहना, ऐसा बॉन्ड तैयार करना, जो एक-दूसरे के साथ जीवनभर रहे,  भी इस दिन को खास बना सकता है।

रस्म के दौरान रखें सकारात्मक माहौल

राखी बांधते समय जल्दबाजी या किसी पुराने विवाद को लेकर बहस करने के बजाय शांत और सकारात्मक माहौल रखना बेहतर है। पारंपरिक रूप से बहन तिलक और अक्षत लगाने के बाद आरती करती है, राखी बांधती है और फिर मिठाई खिलाई जाती है। अलग-अलग परिवारों में अलग-अलग रस्में निभाई जाती है।

Raksha bandhan 2026 bhai-behen rishte ko mazboot bananeke tarike
Raksha Bandhan 2026: 27 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, चंद्र ग्रहण और राहुकाल के बीच जानें कब बांधें राखी

रिश्ते की मजबूती है सबसे बड़ी रस्म

रक्षाबंधन पर राखी की डोर सिर्फ कलाई पर नहीं, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते में प्यार और भरोसे को मजबूत करने का प्रतीक बने। धार्मिक परंपराओं के साथ एक-दूसरे की भावनाओं को समझना और मुश्किल समय में साथ देने का संकल्प ही इस त्योहार का सबसे खूबसूरत हिस्सा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com