बाजार में राखी खरीदते वक्त कहीं न कर बैठें ये गलती भाई की कलाई पर भूलकर भी न बांधें ऐसी राखी

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन के लिए राखी खरीदते समय जल्दबाजी में कोई भी राखी न चुनें। यदि आप भी अपने भाई के लिए राखी खरीदने जा रही हैं तो खरीदारी से पहले इन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान जरूर रखें।
Rakhi Shopping Tips
रक्षाबंधन का त्योहार (सौ.AI)
Published on
Updated on

Rakhi Shopping Tips: हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक रक्षाबंधन का पर्व है। इस शुभ तिथि पर बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र व तरक्की की कामना करती हैं। वहीं, भाई भी अपनी बहन की रक्षा का वचन देता है।

राखी भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक होती है इसलिए राखी खरीदते समय कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। यदि आप भी अपने भाई के लिए राखी खरीदने जा रही हैं तो खरीदारी से पहले इन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान जरूर रखें।

किस तरह की राखियां नहीं खरीदनी चाहिए?

प्लास्टिक की बनी राखी

ज्योतिषियों के अनुसार, यदि आप अपने भाई के लिए राखी खरीदने जा रही हैं तो प्लास्टिक की बनी राखी गलती से न खरीदें। इसकी जगह रेशम के धागे वाली राखी खरीदें। प्लास्टिक को राहु ग्रह से जोड़ा जाता है। ऐसे में रक्षा बंधन जैसे शुभ दिन पर इस तरह की राखी को खरीदने से बचना चाहिए।

Rakhi Shopping Tips
Sawan Purnima:सावन पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण का संयोग, ग्रहण खत्म होते ही इन चीजों का करें दान

काले रंग की भी राखी

रक्षाबंधन पर अपने भाई के लिए प्लास्टिक राखी के काले रंग की राखी भी न ख़रीदे। हमेशा लाल, केसरिया या पीले शुभ रंगों वाली राखी खरीदें।

देवी-देवताओं की तस्वीर वाली राखी

ज्योतिषयों के अनुसार, देवी-देवताओं की तस्वीर वाली राखी भी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हाथ में भगवान वाली राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता है।

एविल आई वाली राखी

एविल आई यानी नजर से जुड़ी राखी खरीदने से बचना चाहिए। कुछ मान्यताओं के अनुसार, ऐसी राखी नकारात्मक ऊर्जा से जुड़ी मानी जाती है। इसलिए रक्षा बंधन जैसे शुभ अवसर पर सकारात्मक प्रतीकों वाली राखी को खरीदना बेहतर माना जाता है।

टूटी-फूटी राखी

राखी खरीदते समय इस बात का ख़ास ध्यान रहे कि राखी कहीं से टूटी-फूटी न हो। यदि राखी का कोई मोती टूटा हो, धागा उधड़ा हुआ हो या कोई हिस्सा निकला हो तो ऐसी राखी भूलकर भी न खरीदें।

रक्षाबंधन का शुभ समय और मुहूर्त

इस साल रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5:57 बजे से सुबह 9:48 बजे तक रहेगा।

लाभ-उन्नति मुहूर्त- सुबह 7:33 बजे से सुबह 9:10 बजे तक

अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त- सुबह 9:10 बजे से सुबह 10:46 बजे तक

Rakhi Shopping Tips
भाई नहीं है तो किसे बांधें राखी? देवी लक्ष्मी ने राजा बलि को क्यों बनाया था भाई, जानिए रहस्यमयी कथा
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com