सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: ‘क्रिसमस’ (Christmas 2023) 25 दिसंबर को दुनिया भर में मनाया जाता है जो उत्सव की भावना की नई शुरुआत और साल के अंत के उत्सव का भी प्रतीक हैं। यह दिन ईसा मसीह के जन्म का जश्न भी मनाता हैं। इस दौरान लोग दोस्तों से मिलते हैं, जमकर पार्टी करते हैं। गिफ्ट्स तो exchange होते ही हैं, साथ में क्रिसमस में शानदार रेसिपी बनाकर आप मेहमानों को सरप्राइज भी कर सकते हो।
लेकिन, अगर आप इस बार घर आए मेहमानों को कुछ अलग सर्व करना चाहते हैं, तो ट्राई करें ये पेस्ट्री(Rainbow Pastry Recipe) । जिसे आप आसानी से घर में तैयार कर सकते हैं। स्वाद में भी ये लाजवाब हैं। आइए जान लें इसकी रेसिपी।
1/2 कप चीनी
1 कप बटर
3 अंडे
1 बड़ा चम्मच वनीला एक्सट्रैक्ट
1 कप बटर मिल्क
1/4 कप क्रीम
3 कप मैदा
1 बड़ा चम्मच बेकिंग पाउडर
1/2 छोटा चम्मच नमक
रेड-येलो-ब्लू और ग्रीन फूड कलर
फ्रॉस्टिंग के लिए
1/2 कप बटर,
6 कप चीनी का बूरा
1 बड़ा चम्मच वनीला एसेंस
1 कप क्रीम चीज़
रेनबो पेस्ट्री बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में क्रीम, चीनी और बटर को अच्छी तरह ब्लेंडर से ब्लेंड करें। वनीला एसेंस, बटर मिल्क और हैवी क्रीम मिलाएं।
मैदे में बेकिंग पाउडर और नमक मिलाएं। पूरा मिश्रण तैयार होने पर इसे 6 भागों में बांट लें। हर भाग में अलग-अलग फूड कलर की कुछ बूंदें मिलाएं।
बेकिंग ट्रे पर चिकनाई लगाएं। बटर पेपर सेट करें।
हर रंग के केक के मिश्रण को 10-15 मिनट तक बेक करें।
सभी तैयार केक को ठंडा होने दें।
क्रीम चीज़, बटर, चीनी और वनीला एसेंस को मिक्स करें। केक प्लेट में परत दर परत आइसिंग शुगर के साथ सेट करें।
इस खूबसूरत केक को स्लाइस में काटकर परोसें।