Rain Hair Care: बारिश में तेजी से झड़ रहे हैं बाल? कैसे करें इनकी देखभाल, यहां जानिए

Rain Hair Care Treatment: बारिश के मौसम में नमी, पसीना और गंदगी की वजह से बालों का झड़ना बढ़ सकता है। जानिए मानसून में बालों की सही देखभाल के आसान और असरदार उपाय।
Hair Fall Prevention
हेयर फॉल प्रिवेंशन (सौ.सोशल मीडिया)
Updated on

Hair Fall Prevention: बारिश का मौसम गर्मी से राहत जरूर देता है। लेकिन, बालों के लिए कई समस्याएं लेकर आता है। इस दौरान बढ़ी हुई नमी के कारण बाल रूखे, फ्रिजी, चिपचिपे और कमजोर हो जाते हैं, जिससे हेयर फॉल भी बढ़ सकता है। केवल महंगे हेयर प्रोडक्ट्स पर निर्भर रहने के बजाय सही हेयर केयर रूटीन अपनाना ज्यादा जरूरी है।आइए जानते हैं बारिश के मौसम में बालों की देखभाल के 8 आसान और असरदार टिप्स।

बारिश में बाल ज्यादा क्यों टूटते हैं?

मानसून के दौरान वातावरण में नमी अधिक होने से बालों की जड़ें कमजोर पड़ सकती हैं। बारिश का पानी धूल, मिट्टी और प्रदूषण के कणों के साथ मिलकर स्कैल्प पर जमा हो सकता है, जिससे बालों की सेहत प्रभावित होती है। लंबे समय तक बाल गीले रहने से फंगल संक्रमण और डैंड्रफ का खतरा भी बढ़ जाता है. वहीं, गीले बालों में कंघी करने से वे जल्दी टूट सकते हैं।

  • बारिश के पानी से बचें

बारिश के पानी में मौजूद एसिड और प्रदूषण बालों को कमजोर करते हैं। भीगने पर घर पहुंचकर सादे पानी से तुरंत धोएं।

  • गीले बालों को न बांधें

गीले बाल बहुत नाजुक होते हैं। इन्हें बांधने या कसकर चोटी बनाने से जड़ों पर दबाव पड़ता है और बाल टूटते हैं।

  • माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल

मौसम में स्कैल्प जल्दी ऑयली होती है। हफ्ते में 2-3 बार किसी अच्छे माइल्ड या सल्फेट-फ्री शैंपू का ही इस्तेमाल करें।

  • कंडीशनर लगाने का तरीका

कंडीशनर को बालों की जड़ों (स्कैल्प) में लगाने से बचें। इसे केवल बालों की लंबाई और सिरों पर लगाएं ताकि अतिरिक्त तेल न जमा हो।

ये भी पढ़ें- 

  • टॉवल से रगड़ना बंद करें

बालों को सुखाने के लिए सख्त तौलिए से न रगड़ें। इसके बजाय माइक्रोफाइबर टॉवल का इस्तेमाल करें और हल्के हाथों से पानी सोखें।

  • गीले बालों में कंघी न करें

गीले बालों में कंघी करने से बालों के झड़ने (हेयर फॉल) की समस्या बढ़ जाती है। हमेशा चौड़े दांतों वाली कंघी का उपयोग करें।

मॉनसून में सही हेयर केयर रूटीन अपनाकर और छोटी-छोटी गलतियों से बचकर आप बालों को झड़ने, फ्रिज और डैंड्रफ जैसी समस्याओं से काफी हद तक बचा सकते हैं। नियमित देखभाल से आपके बाल पूरे मौसम स्वस्थ, मजबूत और चमकदार बने रहेंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com