- Hindi News »
- Lifestyle »
- Raigarh Fort Of Shivaji Maharaj Is Famous By The Name Of Rairi
रायरी के नाम से मशहूर है शिवाजी महाराज का रायगढ़ का किला, घूमने जाने से पहले जानें ये रोचक तथ्य
- Written By: दीपिका पाल

छत्रपति शिवराज महाराज का रायगढ़ का किला ( डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: जैसा कि सब जानते हैं 19 फरवरी 2024 को देशभर में छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्मदिवस मनाया जाने वाला है। शिवाजी महाराज के किस्से तो आपने सुने होगें उनका नाम महाराष्ट्र की पृष्ठभूमि पर बड़े गर्व से लिया जाता है तो वहीं इतिहास में उनका नाम प्रभावशाली है। ऐसे ही महाराष्ट्र में रायगढ़ का किला (Raigad Fort) छत्रपति शिवराज महाराज के साहस से जुड़ा है जिसे महाराज के जीते जी कोई नहीं जीत सका।
जाने कैसा है रायगढ़ का किला
यहां पर रायरी के नाम से मशहूर यह किला महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के महाद से 27 किलोमीटर दूर में बसा है। करीब 5.12 किलोमीटर में फैला 1356 किलोमीटर के क्षेत्रफल में है। यह किला सह्याद्रि पहाड़ियों की खड़ी कगारों से अरब सागर के ऊंचे किनारों तक पहुंचता है। इस किले तक पहुंचने के लिए आपको पहले 1400-1450 सीढि़यां चढ़नी पड़ती थी लेकिन पर्यटकों की सुविधा के लिए रोप-वे की व्यवस्था की गई है।
क्या है किले से जुड़ा इतिहास
इस रायगढ़ किले से जुड़े इतिहास की बात की जाए तो, इसे पहले रायरी के नाम से जानते थे इसे लेकर इतिहास में एक दिलचस्प किस्सा भी है। शिवाजी महाराज ने 1674 ईस्वी में इसे अपनी राजधानी बनाया था और यहीं उन्होंने 1680 में अपने प्राण त्याग दिए थे। इससे पहले । 1656 ईस्वी में चंद्रराव मोरे का राज था जिसे शिवाजी महाराज ने अपने नाम किया था। इस नगर में पहले 300 घरों को बनाया गया था वहीं आगे शिवाजी के बाद 1689 ईस्वी तक किले पर संभाजी का शासन रहा। जहां पर आगे इस पर मुगलों ने कब्जा कर लिया। 1818 ईस्वी में रायगढ़ में अंग्रेजों ने कब्जा कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती जिप टेंडर प्रक्रिया पर अनियमितता, युवक कांग्रेस ने की जांच की मांग
बारहवीं परीक्षा में लड़कियों का दबदबा, वर्धा में 12वीं रिजल्ट घोषित, विज्ञान में मिसबाह फातिमा टॉपर
तिरोड़ा में जल संकट गहराया, पाइपलाइन के आकार से बढ़ी समस्या, 40 साल पुरानी योजना के बाद भी पानी की किल्लत
Gondia News: गोठणगांव में स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने लिया हर रविवार सफाई का संकल्प
रायगढ़ किला ( सोशल मीडिया)
क्या आपको पता हैं ये तथ्य
रायगढ़ किले जुड़े वैसे तो कई तथ्य आप जानते हैं लेकिन यहां पहले के समय में कैदियों को फेंककर मौत दी जाती थी। इस किले के तीन मुख्य हिस्से हैं इनमें पश्चिम में हिरकणी, उत्तर में टकमक टोक और पूर्व में है भिवानी। । यहां टकमक टोक के बारे में यह कहा जाता है कि इस जगह से कैदियों को नीचे फेंक कर मौत की सजा दी जाती थी।
किले पर क्या देखने जैसे स्थान
पाचाड का जिजाबाईंका बाडा
खुबलढा बुरूज
नाना दरवाजा
महादरवाजा
गंगा सागर तलाव
कैसे पहुंचे किले तक
इस रायगढ़ किले को घूमने के लिए आप कई परिवहन सेवाओं से पहुंच सकते है। जानिए कैसे…
1- ट्रेन से – इस किले पर घूमने का प्लान अगर आप ट्रेन से बनाते हैं तो आपको रायगढ़ से सबसे नजदीकी स्टेशन वीर दासगांव जाना होगा, जहां से यह किला 40 किमी दूर है। इस गांव से किले तक जाने के लिए टैक्सी भी मिल जाती है।
2- हवाई जहाज से– इस किले पर घूमने के लिए अगर आप हवाई जहाज से आते हैं तो आपको रायगढ़ से सबसे नजदीक पुणे एयरपोर्ट मिलेगा। 126 किमी दूर है। वहीं पर मुंबई के एयरपोर्ट से भी आप पहुंच सकते है जिसकी दूरी 140 किमी की है।
3– बस से – इस किले पर बस से पहुंचने के लिए मुंबई और पुणे से रायगढ़ के लिए स्टेट ट्रांसपोर्ट की रोजाना बसें हैं। इसके अलावा आपको कोल्हापुर( 250 किमी), पुणे ( 150 किमी), मुंबई (140 किमी) और महाबलेश्वर (75 किमी) से भी यहां के लिए बसें मिल जाएंगी।
Raigarh fort of shivaji maharaj is famous by the name of rairi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Kerala Viral Video: मंदिर उत्सव में भड़का हाथी, कार उठाकर फेंकी, 2 जगहों पर मौत से दहशत
May 02, 2026 | 06:57 PMViral Society Video: बैरियर तोड़कर निकला कार चालक, फिर सिक्योरिटी गार्ड को दिया धक्का
May 02, 2026 | 06:46 PMइल्हान उमर ने अपने भाई से की शादी? डोनाल्ड ट्रंप के दावों से मचा बवाल, जानें निकाह को लेकर क्या कहता है इस्लाम
May 02, 2026 | 06:42 PMअगर आरोपी पहले ही सलाखों के पीछे होता, तो मासूम की जान बच जाती, नसरापुर कांड पर सुप्रिया सुले का तीखा प्रहार
May 02, 2026 | 06:38 PMUjjain News: महाकाल मंदिर मार्ग के पास मुस्लिम इलाके में बुलडोजर एक्शन, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई
May 02, 2026 | 06:33 PMअमरावती जिप टेंडर प्रक्रिया पर अनियमितता, युवक कांग्रेस ने की जांच की मांग
May 02, 2026 | 06:25 PMनसरापुर कांड: पीड़ित परिवार मिलने पहुंचीं उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, घटनास्थल से ही CM फडणवीस को मिलाया फोन
May 02, 2026 | 06:23 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM













