Ragi Recipes: रागी बोरिंग नहीं! स्वाद और सेहत से भरपूर है; जानिए रागी की 10 आसान रेसिपीज

Ragi Breakfast Recipes: कई लोगों को रागी खाने में बोरिंग लगता हैं? जानें रागी से बनने वाली 10 हेल्दी और स्वादिष्ट रेसिपी, जिन्हें नाश्ते से लेकर स्नैक्स तक आसानी से डाइट में शामिल किया जा सकता है।
Ragi recipes 10 healthy delicious ways to enjoy ragi
रागी फोटो.सोशल मीडिया
Updated on

Healthy Ragi Recipes: रागी यानी फिंगर मिलेट को हेल्दी अनाजों में गिना जाता है। रागी के अनगिनत फायदे हैं। इसमें कैल्शियम, आयरन, फाइबर और दूसरे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके बावजूद कई लोगों को रागी का स्वाद थोड़ा फीका या बोरिंग लगता है। अगर आप भी रागी को सिर्फ रोटी, दलिया या सादी खिचड़ी के रूप में खाते हैं, तो इसे बनाने के कई दूसरे तरीके भी हैं।

रागी से मीठे से लेकर नमकीन और नाश्ते से लेकर स्नैक्स तक कई तरह की चीजें बनाई जा सकती हैं। यहां जानिए रागी को डाइट में शामिल करने के 10 स्वादिष्ट और आसान तरीके।

रागी डोसा

अगर आपको साउथ इंडियन खाना पसंद है तो रागी से डोसा बना सकते हैं। रागी के आटे को चावल के आटे और उड़द दाल के साथ मिलाकर डोसा तैयार किया जा सकता है। इसे नारियल की चटनी या सांभर के साथ परोसें। इससे नाश्ता स्वादिष्ट होने के साथ ज्यादा फीलिंग यानी पेट के लिए भरा हुआ होता है।

रागी पैनकेक

रागी के आटे से मीठे या नमकीन पैनकेक बनाए जा सकते हैं। मीठे पैनकेक के लिए केले और थोड़े दूध का इस्तेमाल किया जा सकता है, जबकि इसके नमकीन वर्जन में प्याज, गाजर और हरी सब्जियां डाल सकते हैं। यह बच्चों और बड़ों दोनों के लिए एक आसानी से बनने वाला नाश्ता हो सकता है।

रागी चीला

बेसन के चीले की तरह रागी का चीला भी बनाया जा सकता है। रागी के आटे में दही या पानी, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और पसंद की सब्जियां मिलाकर घोल तैयार करें। तवे पर कम तेल में सेंककर इसे हरी चटनी के साथ खाया जा सकता है। यह जल्दी तैयार होने वाला नाश्ता है।

रागी उपमा

अगर रोजाना सूजी का उपमा खाकर बोर हो गए हैं, तो रागी से इसका हेल्दी ट्विस्ट तैयार कर सकते हैं। इसमें गाजर, मटर, बीन्स और दूसरी सब्जियां डालने से स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं। रागी में मौजूद फाइबर इसे एक फीलिंग उपमा बनाने में मदद कर सकता है।

रागी पोरीज

रागी पोरीज सबसे आसान विकल्पों में से एक है। रागी के आटे को दूध या पानी में पकाकर इसमें फल, मेवे या बीज डाल सकते हैं। मीठा स्वाद देने के लिए जरूरत के अनुसार केला या दूसरे फल इस्तेमाल किए जा सकते हैं। बच्चों के लिए भी इसे उम्र के अनुसार अलग-अलग तरीके से तैयार किया जाता है।

रागी रोटी

रागी की रोटी को रोज की गेहूं की रोटी का एक विकल्प बनाया जा सकता है। रागी के आटे में थोड़ा गेहूं का आटा मिलाने से आटा संभालना आसान हो जाता है। इसे सब्जी, दाल या दही के साथ खाया जा सकता है। अगर आप वेट लॉस करने की कोशिश कर रहे हैं तो पोर्शन साइज और कैलोरी पर भी ध्यान देना जरूरी है।

रागी लड्डू

रागी को मीठे अंदाज में खाना चाहते हैं तो लड्डू अच्छा विकल्प हो सकता है। रागी के आटे को भूनकर इसमें मेवे और अपनी पसंद की सामग्री मिलाकर लड्डू तैयार किए जा सकते हैं। हालांकि, लड्डू में गुड़ या अन्य स्वीटनर की मात्रा पर ध्यान देना चाहिए।

रागी इडली

इडली को भी रागी के साथ बनाया जा सकता है। रागी और उड़द दाल के मिश्रण से सॉफ्ट इडली तैयार की जाती है। इसे सांभर और चटनी के साथ खाने पर यह एक बैलेंस्ड ब्रेकफास्ट बन जाता है। यह उन लोगों के लिए भी अच्छा विकल्प हो सकता है, जो सुबह कुछ हल्का लेकिन फीलिंग खाना पसंद करते हैं।

रागी खिचड़ी

रागी को सिर्फ मीठे व्यंजनों में इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। इससे नमकीन खिचड़ी भी बनाई जा सकती है। रागी के साथ मूंग दाल और सब्जियां मिलाकर इसे एक पौष्टिक मील की तरह तैयार किया जा सकता है।

रागी कुकीज या स्नैक्स

अगर शाम की चाय के साथ कुछ क्रंची खाने का मन करता है, तो रागी से होममेड कुकीज भी बनाया जा सकता है। इनमें रागी के आटे के साथ ओट्स, मेवे या सीड्स मिलाए जा सकते हैं।

Ragi recipes 10 healthy delicious ways to enjoy ragi
Morning Energy After 40: सुबह उठते ही थकान और सुस्ती रहती है, नाश्ते में खाएं 7 चीजें, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी

रागी को डाइट में शामिल करने के फायदे

रागी में कैल्शियम, डायटरी फाइबर, आयरन व अन्य न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद कर सकता है, इसलिए इसे बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com