Promise Day Wishes: भेजें ये रूह को छू लेने वाली रोमांटिक शायरी; पढ़ते ही उनके चेहरे पर आएगी मुस्कान!
Promise Day Love Quotes: Promise Day वैलेंटाइन वीक का बेहद खास दिन होता है जब लोग अपने पार्टनर से प्यार और साथ निभाने के खूबसूरत वादे करते हैं। इस दिन आप रोमांटिक शायदी या मैसेज भेज सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
हाथ पकड़े हुए कपल (सौ. फ्रीपिक)
Romantic Promise Day Shayari: वैलेंटाइन वीक के पांचवें दिन प्रॉमिस डे मनाया जाता है। यह दिन एक-दूसरे से उम्र भर साथ निभाने का वादा करने का है। कभी-कभी सादे शब्द वो जादू नहीं कर पाते जो एक खूबसूरत शायरी कर देती है। अगर आप भी अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराना चाहते हैं तो ये शायरियां आपके काम आएंगी।
प्रॉमिस डे 11 फरवरी को मनाया जाता है जो प्यार के उस वादे का नाम है जो दो दिलों को हमेशा के लिए जोड़ देता है। प्यार के इस सप्ताह में तोहफों से ज्यादा आपके वादे और आपकी भावनाएं मायने रखती हैं। कई बार हम अपने पार्टनर से बहुत कुछ कहना चाहते हैं लेकिन सही शब्द नहीं मिल पाते। ऐसे में रोमांटिक शायरी और कस्टमाइज्ड ग्रीटिंग्स आपके इजहार को मुकम्मल बनाते हैं।
सुना है प्रॉमिस डे है आज आपसे एक वादा है हमारा,
ना छोड़ेंगे कभी साथ आपका, जब तक है ये जीवन हमारा।
सम्बंधित ख़बरें
हिंदू कैदी से मुस्लिम जेलर को हुआ प्यार, हिन्दू रीति-रिवाज से हुई शादी की रस्में, बजरंग दल ने किया कन्यादान
क्या आप भी पार्टनर से अलग सो रहे हैं? जानिए स्लीप डिवोर्स आपके रिश्ते को बना रहा है मजबूत या ला रहा है दूरियां
Choremance: कैफे डेट हुई पुरानी! युवाओं के बीच बदल रहा है अब डेटिंग का अंदाज, क्या आपने ट्राई किया?
इस वैलेंटाइन डे 3 गुना बढ़ी कंडोम की डिमांड, 2025 का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली-मुंबई को पीछे छोड़ ये शहर निकला आगे
आने वाला हर लम्हा आपके नाम होगा, हर खुशी और गम में आपका साथ होगा
वादा है आपसे मरते दम तक, हमारा हाथ आपके हाथ में होगा।
यह भी पढ़ें:- Promise Day: एक झूठा वादा और टूट सकता है सालों का रिश्ता! पार्टनर से करें ये वादे जो बढ़ाएगा आपके बीच प्यार
दूरियां तो बस एक इम्तिहान हैं हमारे प्यार का,
वादा है तुमसे कि ये फासले कभी दीवार नहीं बनेंगे,
मीलों दूर होकर भी धड़कन बनकर धड़कूंगा तुम्हारे सीने में,
हम आज भी तुम्हारे थे और कल भी तुम्हारे ही रहेंगे।
ना मैं चांद तारे मांगता हूं, ना कोई जन्नत की हूर,
बस एक वादा चाहिए कि रहोगे हमेशा मेरी नजरों के करीब और ना होगे कभी दूर
वादा करते हैं कि हर मुश्किल में आपके साथ खड़े रहेंगे। प्रॉमिस डे की ढेर सारी शुभकामनाएं!
कैसे करें अपने प्रॉमिस डे को खास
सिर्फ मैसेज भेजने के बजाय आप एक प्यारा सा ग्रीटिंग कार्ड खुद बना सकते हैं। उस पर अपनी पसंद की शायरी लिखें और पार्टनर की एक फोटो के साथ उसे डिजिटल कोलाज बनाकर शेयर करें। सोशल मीडिया के इस दौर में एक पर्सनलाइज्ड मैसेज आपके पार्टनर को यह अहसास कराता है कि आपने उनके लिए समय निकाला है।
आजकल व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर एनिमेटेड ग्रीटिंग्स का काफी चलन है। आप अपनी वॉइस ओवर में शायरी रिकॉर्ड करके भी पार्टनर को भेज सकते हैं। यह न केवल रोमांटिक है बल्कि लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वाले कपल्स के लिए अपनी मौजूदगी का अहसास कराने का सबसे बेहतरीन तरीका है।
