Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अनार है कई रोगों को भगाने का Master Key, जानिए क्यों कहते हैं-सेहत का खज़ाना, अनार का दाना

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Mar 11, 2023 | 06:30 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: पोषक तत्वों से भरपूर ‘अनार'(Pomegranate) सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।  रिसर्च के मुताबिक, अगर आप हर रोज एक अनार (Pomegranate) खाएंगे तो उससे दिल (Heart) की बीमारी का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।अनार का सेवन आप किसी भी तरह से कर सकते है। जूस या फिर इसके दाने खाने में जितने टेस्टी होते हैं, उससे ज्यादा फायदेमंद होते है। ऐसे में आइए जानें अनार से होने वाले फायदे के बारे में –

जानकारों के अनुसार, जिन लोगों को बहुत ज़्यादा बोलने का काम होता है जैसे कोई वक्ता, गायक या नेता तो उन्हें अपना स्वर सुधारने के लिए अनार रोज़ खाना चाहिए। अगर आप किसी भी तरह की पेट की परेशानी से ग्रस्त हैं, तो इससे छुटकारा पाने के लिए आपको अनार का सेवन करना चाहिए। इससे आपके लूज मोशन भी कंट्रोल में रहते है। अनार में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो पेट के लिए लाभप्रद होते है। अनार की पत्तियां भी पेट की परेशानियों से राहत दिलाती है। इसके लिए आप अनार की पत्तियों को उबालकर छान लें। इस पानी का सेवन करने से पाचन तंत्र स्ट्रांग होता है।  

सम्बंधित ख़बरें

होली पर इस तरीके से बनाएं मखमल से नरम दही-बड़े, जानिए इसकी आसान रेसिपी

विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की शाही शादी के बाद पीएम मोदी से की मुलाकात, हैदराबाद रिसेप्शन का दिया न्योता

विदेशी मेहमानों को भाया देसी अंदाज! जर्मन दूल्हे ने बाराबंकी में रचाई शादी, अनोखी प्रेम कहानी कर देगी हैरान

‘स्पिरिट’ में विवेक ओबेरॉय की दमदार एंट्री! प्रभास से टक्कर लेते दिखेंगे एक्टर, फर्स्ट लुक से फैंस एक्साइटेड

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अनार के फल के छिलके शरीर से होने वाले रक्तस्त्राव को रोकते हैं इसलिए यह रक्त स्त्राव वाली समस्याओं जैसे कि ब्लीडिंग पाइल्स, महावारी में अधिक रक्त आना, ब्लीडिंग गम्स, नकसीर और ड़ेंगू जैसे रोगों में चूर्ण या काढ़े के रूप में दिया जाता है।

पपीता के पत्तों और अनार के पत्तों के रस को मिलाकर लेने से प्लेटलेट काउंट बढ़ता है। इसलिए इन दोनों के रस को या इसमें गिलोय का रस भी मिलाकर लेने से डेंगू के रोगियों को बहुत आराम मिलता है।

अनार में बढ़ती उम्र के असर को कम करने के गुण पाए जाते है। अनार में काफी मात्रा में विटामिन A , E और C पाया जाता है। ये विटामिन बढ़ती उम्र के लक्षणों को जल्दी आने से रोकते है। ये स्किन की महीन रेखाओं और झुर्रियों को जल्दी नहीं आने देता। इसका जूस पीने से चेहरे पर ग्लो आता है। इसके अलावा, चेहरे पर कील-मुंहासों को आने से भी रोकता है।

Pomegranate is the master key to get rid of many diseases know why it is said the treasure of health pomegranate seeds

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 11, 2023 | 06:30 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.