रात में सोने से पहले 5 मिनट जरूर थपथपाएं पैरों की पिंडलियां, इसके फायदे जानकर रह जाएंगे दंग
रोजाना आप तलवों के अलावा पैरों की पिंडलियों को भी ध्यान रखना जरूरी है इसके लिए केवल 5 मिनट का समय लेकर हाथों से पैरों की पिंडलियां थपाथपा सकते है यह फायदेमंद होती है।
- Written By: दीपिका पाल
पिंडलियों में दर्द की समस्या (सौ.सोशल मीडिया)
Winter Care Tips: हर किसी के लिए सेहत का ख्याल रखना जरूरी होता है इस मौसम में कई बीमारियां बढ़ने लगती है। वहीं पर पैरों में दर्द की समस्या भी सबसे आम है। पैरों की मजबूती और सूजन को दूर करने के लिए हर कोई तलवों में गुनगुने तेल से मालिश करता है यहां पर तलवों के अलावा पैरों की पिंडलियों को भी ध्यान रखना जरूरी है इसके लिए केवल 5 मिनट का समय लेकर हाथों से पैरों की पिंडलियां थपाथपा सकते है यह फायदेमंद होती है।
हथलियों से पैरों की पिंडलियों को थपथपाने से मिलता है फायदा
आपको बताते चलें कि, हथलियों से पैरों की पिंडलियों को थपथपाने से कई तरह के फायदे मिलते है जौ इस प्रकार है…
1- ऐसा रोजाना करने से ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में भी मदद मिल सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
2- एक्सपर्ट का कहना है कि सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले हथेलियों से पिंडलियों को थपथपाने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं। इससे पेट आसानी से साफ होता है और डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें दूर हो सकती हैं।
3-इससे मांसपेशियों की जकड़न कम होती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे पैरों की नसों में आराम मिलता है और पैर दर्द भी कम हो सकता है। अगर आपको पैरों में ऐंठन महसूस होती है, तो भी पिंडलियों को थपथपाने से आराम मिल सकता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं।
4-थपथपाने से लिंफैटिक ड्रेनेज को बढ़ावा मिलता है। इससे पिंडलियों की सूजन को कम किया जा सकता है।
5-एक्सपर्ट का कहना है कि शारीरिक और मानसिक रूप से आराम मिल सकता है और स्ट्रेस दूर होता है।
इससे बीपी कंट्रोल करने में भी मदद मिल सकती है।
6-आपको रोजाना खाली पेट 5 मिनट के लिए हल्के हाथों से पिंडलियों को दोनों ओर से थपथपाना है।
लाइफस्टाइल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
सेहत के लिए एक्सरसाइज होती है जरूरी
आपको बताते चलें कि, अक्सर सर्दियों में हड्डियों में कमजोरी की शिकायत हो जाती है इसके लिए आपको एक्सरसाइज करना जरूरी होता है। इस दौरान नियमित योग और एक्सरसाइज करना चाहिए।
