Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रात को सोने से पहले तलवों पर सरसों के तेल मालिश जरूर करें, बेहतर नींद के साथ मिलेंगे और भी कई फायदे

यह न सिर्फ रसोई में स्वाद बढ़ाने का काम करता है, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान भी है। इसलिए रात को सोने से पहले पैरों के तलवों पर सरसों के तेल से मालिश करने की सलाह आयुर्वेद में सदियों से दी जा रही है।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Dec 11, 2024 | 09:56 PM

सोने से पहले करें सरसों के तेल से तलवों की मालिश,(सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Benefits Of  mustard Oil For Feet:आयुर्वेद में सरसों के तेल को सदियों से औषधीय गुणों वाला माना जाता है। यह न सिर्फ रसोई में स्वाद बढ़ाने का काम करता है, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान भी है। इसलिए रात को सोने से पहले पैरों के तलवों पर सरसों के तेल से मालिश करने की सलाह आयुर्वेद में सदियों से दी जा रही है।

यह सिर्फ एक पुरानी परंपरा नहीं, बल्कि इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं। सरसों का तेल अपनी औषधीय खूबियों के लिए जाना जाता है और इसे कई बीमारियों में उपयोगी माना जाता है। आइए जानते हैं, तलवों पर सरसों के तेल लगाने के फायदे और इसे लगाने का सही तरीका

जानिए सरसों के तेल से तलवों की मालिश के फायदे

तनाव कम होता है

एक्सपर्ट्स के अनुसार, पैरों की मालिश तनाव को कम करने और आराम देने का एक प्रभावी तरीका है। यह नर्वस सिस्टम को शांत करता है और नींद की गुणवत्ता में सुधार करता है।

जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत

सरसों के तेल में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, यह नसों को आराम देता है और शरीर के मूवमेंट्स को स्मूद बनाता है।

पाचन तंत्र मजबूत बनता है

आयुर्वेद के अनुसार, पैरों के तलवों में कई अहम बिंदु होते हैं, जो शरीर के अन्य अंगों से जुड़े होते हैं। पैरों की मालिश पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करती है।

बल्ड सर्कुलेशन बेहतर होता है

रात को सोने से पहले तलवों की सरसों के तेल से मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है। इससे मसल्स की थकान और तनाव कम होता है, जिससे पूरे शरीर को आराम मिलता है।

हेल्थ की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-

सर्दी-खांसी से राहत

सरसों के तेल की मालिश छाती और नाक में जमे बलगम को निकालने में मदद करती है, जिससे सर्दी-खांसी से राहत मिलती है।

स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है

सरसों का तेल त्वचा को डीप पोषण देता है, जिससे तलवों की स्किन मुलायम और हेल्दी रहती है। ड्राई स्किन की परेशानी को दूर करने के साथ-साथ यह स्किन को चमकदार भी बनाता है।

बेहतर नींद के लिए फायदेमंद

सरसों के तेल से तलवों की मालिश नर्वस सिस्टम को शांत करती है और मानसिक तनाव कम करती है। इससे दिमाग और शरीर को आराम मिलता है, जिससे नींद अच्छी और गहरी आती है। यह अनिद्रा जैसी प्रॉब्लम्स में भी मदद कर सकता है।

Know the benefits of massaging soles with mustard oil

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 11, 2024 | 09:56 PM

Topics:  

  • Massage

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.