Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अब आ रहा है Pain फ्री Flexible Injection, जानिए कैसे देगा आपको दर्द से मुक्ति

  • Written By: विजय कुमार तिवारी
Updated On: Nov 22, 2023 | 03:19 PM

पेन फ्री फ्लैक्सिबल इंजेक्शन (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:
नवभारत डेस्क: इंजेक्शन का नाम सुनकर कई बार लोगों का दिल बैठ जाता है और कई मरीज इंजेक्शन लगवाने से बहुत अधिक घबराते हैं, लेकिन अब ऐसे लोगों के लिए वैज्ञानिकों ने एक नया इंजेक्शन बनाया है, जो शरीर में प्रवेश करते ही बहुत नरम और लचीला हो जाता है। इससे दर्द भी कम होता है। इंजेक्शन वाली जगह पर सूजन नहीं होती है और इससे उस स्थान के टिशु भी कम प्रभावित होते हैं। लोगों को दर्द से मुक्ति देने वाले ऐसे फ्लैक्सिबल इंजेक्शन को बनाए जाने का रिसर्च चल रहा है। यह हमारे लिए काफी लाभदायक सिद्ध हो सकता है।

 

आप अक्सर देखते हैं कि जब इलाज के दौरान डॉक्टर आपके हाथ में कोई सुई या इंजेक्शन लगाते हैं तो आपके शरीर में बहुत अधिक दर्द होता है। कई लोग तो सुई की चुभन से चीखने चिल्लाने लगते हैं। सुई के नाम से  उनके शरीर में सिहरन जैसी पैदा हो जाती है। ऐसे लोगों के लिए राहत भरी खबर आई है। दक्षिण कोरिया के एडवांस्ड इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों ने एक अनोखा प्रयोग किया है और एक ऐसे इंजेक्शन को खोजा है, जो आपको दर्द से मुक्ति दे सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

फैक्ट्री में था 200 किलो सोडियम और लग गई भीषण आग, दक्षिण कोरिया में 10 मजदूर जिंदा जले, देखें भयावह VIDEO

उत्तर कोरिया का शक्ति प्रदर्शन: दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, अमेरिका और जापान में मची खलबली

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, दक्षिण कोरिया के साथ शुरू किया युद्धाभ्यास; प्योंगयांग में मची खलबली

जापान के क्षेत्रीय विवाद: रूस और दक्षिण कोरिया के साथ रिश्तों में बढ़ी कड़वाहट

पेन फ्री फ्लैक्सिबल इंजेक्शन

दक्षिण कोरिया के वैज्ञानिकों की खोज 
दक्षिण कोरिया के एडवांस्ड इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों के द्वारा की जा रही रिसर्च के अनुसार गैलियम नाम के रासायनिक तत्व से फ्लैक्सिबल सिरिंज वाला इंजेक्शन तैयार कर लिया है, जो आपके शरीर में होने वाले दर्द और चुभन से निजात दिला सकता है।

 वैज्ञानिकों का दावा है कि फ्लैक्सिबल सिरिंज वाला यह इंजेक्शन जब शरीर में प्रवेश करते पूरी तरह से नरम व लचीला बन जाता है। इससे इंजेक्शन के दौरान शरीर में होने वाली सूजन से मुक्ति मिल जाती है। इससे इंजेक्शन वाली जगहों के टिशूज के नुकसान भी कम से कम होने की संभावना होती है। ऐसी स्थिति में आपको चुभन और दर्द से छुटकारा मिल सकता है।

ऐसे बनेगा फ्लेक्सिबल 
 आमतौर पर देखा जाता है कि इंजेक्शन लगाने के बाद शरीर के कोमल ऊतक और नसों में तरह की तरह की परेशानियां होती हैं और कई लोगों को इससे बहुत सारा दर्द भी होता है। इंजेक्शन लगाने के बाद अगर यह इंजेक्शन गलती से किसी और को चुभ गया तो उसे भी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन दक्षिण कोरिया के वैज्ञानिकों द्वारा बनाई गई इस गैलियम की सुई का गलनांक कमरे के तापमान के ऊपर होता है, लेकिन शरीर के तापमान से नीचे होता है। जिससे यह शरीर में जाते ही नरम हो जाती है और शरीर में प्रवेश करने के 1 मिनट के अंदर नरम हो जाती है। इसीलिए इसे कैथेटर के रूप में उपयोग करने की अनुमति भी मिल जाती है। अगर शरीर हिलता–डुलता भी है तो शरीर में मौजूद इस सुई पर गतिशीलता खतरा नहीं बढ़ता है। जब इस सुई को निकाला जाता है तो यह नरम व लचीली ही बनी रहती है। ये इतनी कठोर या तेज नहीं होती की गलती से भी किसी को चुभ जाए।

फ्लैक्सिबल इंजेक्शन

चूहों के बाद इंसानों पर ट्रायल 
 बताया जा रहा है कि वैज्ञानिकों की टीम ने फिलहाल चूहों पर इसे आजमाने की कोशिश की है और अब इसे जीवित लोगों पर भी आजमाया जा रहा है। उम्मीद है कि आने वाले समय में दुनिया के अन्य देशों के साथ–साथ भारत की चिकित्सा पद्धति में इन इंजेक्शनों का प्रयोग शुरु हो जाएगा, जिससे मरीजों को होने वाले दर्द से निजात मिलेगी।

Pain free flexible injection gallium chemical element

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 22, 2023 | 03:13 PM

Topics:  

  • South Korea

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.