In Trends:
विज्ञापन
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Offer These Flowers To Nine Different Forms Of Goddess Durga Wishes Will Be Fulfilled
देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों को चढ़ाएं ये फूल, पूरी होंगी मनोकामनाएं
- Written By: नवभारत डेस्क
Updated On:
Oct 07, 2021 | 08:00 AM

File Photo
-सीमा कुमारी
‘नवरात्रि’ का महापर्व 7 अक्टूबर यानी गुरुवार से शुरू हो रहा है। नवरात्रि के पावन दिनों में देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा -अर्चना की जाती है। मान्यताओं के मुताबिक, इससे देवी मां की असीम कृपा भक्तों पर सदैव बनी रहती है। घर-परिवार में सुख-समृद्धि, खुशहाली व शांति का आगमन होता है। इस दौरान लोग देवी मां को अलग-अलग भोग व फूल भी चढ़ाते हैं। मगर इन शुभ दिनों पर माता रानी को उनके प्रिय फूल चढ़ाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानें दुर्गा मां के अलग-अलग स्वरूपों को कौन सा फूल चढ़ाना चाहिए-
विज्ञापन
विज्ञापन
- ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, ‘नवरात्रि’ के पहले दिन मां दुर्गा के ‘शैलपुत्री’ स्वरूप की पूजा होती है। देवी मां को सफेद कनेर और गुड़हल के लाल फूल अतिप्रिय हैं। इसलिए ‘नवरात्रि’ के पहले दिन देवी मां को ये फूल चढ़ाएं।
- ‘नवरात्रि’ के दूसरे दिन देवी मां के ‘ब्रह्मचारिणी’ रूप की पूजा होती है। मां ‘ब्रह्मचारिणी’ को गुलदाउदी और वटवृक्ष के फूल बहुत पसंद हैं। इसलिए आप भी देवी मां की कृपा पाने के लिए उनके चरणों में इन फूलों को चढ़ाएं। ऐसा करने से आपके घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली का वास होगा।
- ‘नवरात्रि’ के तीसरे दिन मां ‘चंद्रघंटा’ को शंखपुष्पी के फूल अर्पित करने चाहिए।
- ‘नवरात्रि’ के चौथे दिन मां ‘कूष्मांडा’ को पीले रंग के फूल चढ़ाने चाहिए।
- ‘नवरात्रि’ का पांचवां दिन मां दुर्गा के ‘स्कंदमाता’ स्वरूप को समर्पित होता है। देवी मां के इस रूप को पीले रंग के फूल काफी पसंद हैं। उन्हें पीले फूल अर्पित करने से सुख-संपन्नता का आशीर्वाद मिलता है।
- ‘नवरात्रि’ के छठे दिन मां ‘कात्यायनी’ को बेर के वृक्षों के फूल अर्पित करने चाहिए।
- ‘नवरात्रि’ का सातवां दिन मां दुर्गा के ‘कालरात्रि’ स्वरूप को समर्पित होता है। देवी को नीले रंग का कृष्ण कमल अतिप्रिय है। ऐसे में आप देवी मां आशीर्वाद पाने के लिए उन्हें यह फूल जरूर चढ़ाएं। अगर ये फूल न मिले तो देवी मां कृपा पाने के लिए उन्हें कोई नीला फूल अर्पित करें।
- ‘नवरात्रि’ के पावन दिनों में आठवां नवरात्रा मां के ‘महागौरी’ स्वरूप की पूजा होती है। देवी दुर्गा के इस रूप को मोगरे के फूल अतिप्रिय है। इसलिए आप घर-परिवार पर माता रानी की कृपा पाने के लिए उन्हें मोगरे के फूल चढ़ाएं।
- ‘नवरात्रि’ के समापन वाले दिन मां सिद्धिदात्री को गुड़हल के फूल अर्पित करने चाहिए।
- ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, देवी मां को कभी भी अपवित्र स्थल पर उत्पन्न हुए, जो फूल सही से नहीं खिले हैं अर्थात कलियां, बिखरी हुई पंखुड़ियों वाले, गंधरहित अथवा तीव्र गंधवाले, सूंघे हुए पुष्प धरती पर गिरे हुए, बाएं हाथ से लाए गए पुष्प अर्पित नहीं करने चाहिए। इसके अलावा किसी के यहां से बिना आज्ञा के तोड़े गए फूल, पानी में डुबोकर धोए हुए पुष्प कभी नहीं चढ़ाने चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
ओडिशा के कटक में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, आगजनी और पथराव से फैला तनाव, DCP समेत कई घायल
देशभर में आज महाअष्टमी की धूम, माता के दर्शन के लिए मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
बांग्लादेश में जंग का मैदान बना हिंन्दू मंदिर, भारी सुरक्षा के बीच भक्तों ने की मां दुर्गा की पूजा
दुर्गा पूजा पर कोलकाता के इन पंडालों में सजता है खूबसूरत सा नजारा, देखिए तस्वीरों में
Offer these flowers to nine different forms of goddess durga wishes will be fulfilled
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Oct 07, 2021 | 08:00 AM
Topics:
विज्ञापन
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














