गर्मी के मौसम में कच्चे आम ही नहीं, पके हुए आम के ये स्पेशल ड्रिंक्स रखेंगी आपको तरोताजा
- Written By: नवभारत डेस्क
File Photo
– सीमा कुमारी
फलों का राजा आम (Mango) भला किसे पसंद नहीं। हर कोई इसके स्वाद का दीवाना है। गर्मी (Summer) आते ही बाजार में कच्चे आम (Raw Mango) और पके आम खूब आने लगते हैं। अमूमन लोग आम काट कर या फिर आमरस (Mango Juice) बना कर उसका सेवन करते हैं। आइए जानें पके और कच्चे आम की 5 ऐसी हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में जो गर्मियों में आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है।
‘मैंगो मिंट लस्सी’ बनाने के लिए एक आम के छिलके निकालकर उसके छोटे टुकड़े कर मिक्सर में अच्छे से ब्लेंड कर लें। इसमें दही, थोड़ी सी शक्कर और कुछ टुकड़े बर्फ के मिलाकर इन्हें भी अच्छी तरह ब्लेंड करें। अंत में पुदीने की पत्ती डालकर सजाएं।
सम्बंधित ख़बरें
आम महोत्सव में छाया ढाई लाख रुपये किलो का आम, चार दर्जन से अधिक प्रजातियों ने खींचा लोगों का ध्यान
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
झारखंड के आमों का जलवा! अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुरू हुआ निर्यात, पहली खेप यूनाइटेड किंगडम रवाना
Aam Ki Guthli KI Sabzi: आम को फेंकने से पहले जान लें, आम की गुठली से बनती है लाजवाब सब्जी
‘मैंगो स्मूदी’ बनाने के लिए आम के गूदे को स्मूद होने तक मिक्सर में पीस लें। अब इसमें ठंडा दूध और दही मिलाकर झागदार होने तक मिक्सी में चलाएं। स्मूदी को मीठा करने के लिए शहद डालें। ऊपर से इसमें कुछ इलायची के दाने डालकर सर्व करें।
कच्ची केरी की ड्रिंक बनाने के लिए सबसे पहले आप कच्चे आम के छिलके निकालकर उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। उसके बाद इनको मिक्सर में बारीक पीस लें। अब इसमें पुदीना के पत्ते, भुना-पिसा जीरा, पानी और स्वाद अनुसार नमक डालकर अच्छे से मिलाएं। इस मिश्रण को छन्नी से छान लें और अंत में उसमें गुड़ का पानी मिलाएं. कच्ची केरी ड्रिंक पीने के लिए तैयार है।
‘मैंगो पुदीना ड्रिंक’ बनाने के लिए आम के पल्प को ब्लेंड कर लें। अब इसे छन्नी से छान लें। एक बर्तन में पुदीना के पत्ते और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मैश करें. इस रस को छने हुए आम के पल्प में मिला दें। अब इसे 1 घंटे के लिए ढककर रख दें। 1 घंटे बाद इसमें ठंडा पानी मिलाकर सर्व करें।
मैंगो एवोकेडो’ ड्रिंक बनाने के लिए एवोकेडो छीलकर मिक्सी में पीस लें। इसमें आम के कुछ टुकड़े डालें और ऊपर से नींबू और संतरे का रस मिलाएं। इन सभी को स्मूद होने तक मिक्सर में पीस लें। ताजे मैंगो एवोकेडो ड्रिंक का लुत्फ उठाएं ।
