हाई ब्लड प्रेशर ही नहीं, आंखों की रोशनी के लिए वरदान से कम नहीं है यह फल, जानिए गुणों की खान इस फल के बारे में
- Written By: नवभारत डेस्क
सीमा कुमारी
नई दिल्ली: ‘रसभरी’ (Rasbhari) का नाम सुनते ही मुंह में खट्टा-मीठा स्वाद आने लगता है। ये इतनी रसदार और स्वादिष्ट होती है कि बस इसे खाते रहने का मन करता है। छोटी सी दिखने वाली ये रसभरी डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान है। इसे अंग्रेजी में ‘केप गूज़बेरी’ (cape gooseberry), और आमतौर पर भारत में ‘रसभरी’ के नाम से जाना जाता है, एक छोटा नारंगी रंग का छोटी बेर की तरह का फल है। इसकी कई तरह की बेरीज पाई जाती हैं, जिसमें गोल्डन बेरीज़, इंका बेरी और ग्राउंड बेरीज़ मुख्य हैं।
इस फल में विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इस फल को खाने से इम्युनिटी बढ़ती है, जिससे आप कई तरह की बीमारियां और संक्रमण से बच सकते हैं। ‘रसभरी’ पाचन को भी स्वस्थ रखती है। तो आइए जानें इस फल के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में-
सम्बंधित ख़बरें
Autism Awareness: ऑटिज्म क्या है? जानिए इसके लक्षण, कारण और उपचार के तरीके
Hair Loss Due To PMOS: पीएमओएस में क्यों झड़ते हैं बाल और कैसे पाएं दोबारा घने बाल? जानें एक्सपर्ट की राय
Newspaper Food Packaging: अखबार की स्याही बना सकती है बीमार, खाने की पैकिंग को लेकर FSSAI का अलर्ट
Peanut Butter Benefit: क्या आप भी खाते हैं पीनट बटर? जानिए इसके फायदे और नुकसान
इस फल में कैल्शियम और फास्फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो हड्डियों को स्वस्थ रखते हैं। इसमें मौजूद पेक्टिन कैल्शियम और फास्फोरस के अवशोषण में मदद करता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, रसभरी में विटामिन- C, विटामिन-A और आयरन से भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इस फल के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसके अलावा, यह आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद है। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। जिससे आप मोतियाबिंद आदि समस्याओं से बच सकते हैं।
रसभरी, यानी केप गूजबेरी में अत्यधिक मात्रा में घुलनशील फाइबर जैसे फ्रुक्टोज होते हैं, डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद (Rasbhari) साबित हो सकते हैं। रसभरी बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल को भी कम करते हैं। आपको डायबिटीज है, तो डॉक्टर के सलाह लेकर इसका सेवन शुरू कर सकते हैं।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि, जिन लोगों को कब्ज की समस्या है, उनके लिए यह फल रामबाण साबित हो सकता है। रसभरी पाचन तंत्र को बढ़ावा देती है। रसभरी में फैट्स और कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। जिससे यह फल वजन कम करने में सहायक है। आप इसे वेट लॉस जर्नी में ब्रेकफास्ट के तौर पर शामिल कर सकते हैं। इसे सलाद या सब्जी में मिक्स कर भी खा सकते हैं।
रसभरी में फाइटो-केमिकल्स जैसे पॉलीफेनॉल्स, केरोटेनॉएड्स होते हैं, जो उच्च रक्तचाप के स्तर को रेगुलेट करने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें मौजूद सॉल्युबल पेक्टिन फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करके दिल की सेहत को दुरुस्त रखते हैं।
