Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

4 अगस्त को है नेशनल सिस्टर्स डे, प्यारी बहना को ऐसे दें सरप्राइज, यादगार बन जाएगा दिन

नेशनल सिस्टर्स डे हर साल अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। इस साल यह 4 अगस्त को मनाया जाएगा। यह दिन बहन के प्यारे रिश्ते को समर्पित एक खास दिन है जिसमें हम उनके प्रति प्यार और आभार प्रकट करते हैं।

  • Written By: रीना पंवार
Updated On: Aug 03, 2024 | 03:51 PM

(सौजन्य सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

भाई-बहनों के बीच का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक है। भाई-बहन आपस में लड़ते हैं, झगड़ते हैं लेकिन इनके बीच प्यार भी बहुत ज्यादा होता है, जो वक्त के साथ-साथ और ज्यादा गहरा होता जाता है। भाई-बहनों के खूबसूरत रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिये ब्रदर्स डे तो मनाया जाता है लेकिन यहां आज हम बात कर रहे हैं सिस्टर्स डे की।

National Sisters Day हर साल अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। इस साल भी अगस्त महीने के पहले रविवार को सिस्टर्स डे मनाया जाएगा जो इस बार 4 अगस्त को है। यह दिन बहन के प्यारे रिश्ते को समर्पित एक खास दिन है। बहनें सबसे अच्छी दोस्त और सहयोगी होती हैं। ऐसे में नेशनल सिस्टर्स डे एक ऐसा अवसर देता है, जब हम अपनी बहनों के प्रति प्यार और आभार को प्रकट करते हैं। ऐसे में आइए जानिए क्या है इसका इतिहास और कैसे हुई इस दिन की शुरुआत।

कैसे हुई सिस्टर्स डे की शुरुआत

सिस्टर्स डे को मनाने की शुरुआत सबसे पहले अमेरिका से हुई। इसकी शुरुआत संयुक्त राज्य अमेरिका की निवासी ट्रिसिया एलोग्राम, मेम्फिस, टेनेसी ने साल 1996 में की थी। इसके बाद से ही सिस्टर्स डे मनाने की परंपरा शुरू हुई। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को बहनों का सम्मान करने के साथ-साथ उनके असीम प्यार और करुणा के प्रति आभार व्यक्त करना था।

सम्बंधित ख़बरें

Birthday Horoscope 16 April: आज है जन्मदिन तो मिलेगी बिज़नेस में बड़ी तरक्की, जानें किन बातों का रखें ख्याल?

Aaj Ka Rashifal 16 April: क्या आपकी राशि पर भारी है आज का दिन? वृश्चिक राशि वालों के लिए आई बड़ी चेतावनी!

लखनऊ को हराकर Point Table में टॉप पर पहुंची डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु, चिन्नास्वामी में गूंजा जीत का शोर

IPL 2026: रसिख डार के 4 विकेट और कोहली की वो तेज-तर्रार पारी, चिन्नास्वामी में RCB ने लखनऊ को 5 विकेट से रौंदा

कैसे मनाएं सिस्टर्स डे

1- अपनी बहन के प्रति प्यार और सम्मान प्रकट करने के लिये आप इस दिन को खास तरीके से सेलिब्रेट कर सकते हैं। अगर आपकी बहन आपके पास है तो इस दिन आप उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। आप एक साथ फिल्म देख सकते हैं, पिकनिक पर जा सकते हैं, या फिर घर पर ही कुछ मजेदार खेल सकते हैं। आप बहन की पसंद का खाना भी उनके लिये बना सकते हैं।

2- अगर आप सिस्टर्स डे को खास बनाना चाहते हैं और आपके पास समय भी है तो बहन की पुरानी तस्वीरों और यादों को एकत्रित करके एक एल्बम या स्क्रैपबुक बनाएं। इसे आप उन्हें गिफ्ट करें। यकीनन उन्हें ये बहुत पसंद आयेगा।

3- आप इस दिन को खास बनाने के लिये अपनी बहन को उपहार भी दें सकते हैं। उपहार में कोई अच्छी किताब, आभूषण या फिर कोई खास चीज दे सकते हैं जो उन्हें पसंद हो। उपहार के साथ अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए एक स्नेह भरा संदेश या पत्र भी लिखें। पत्र में यह बताएं कि वे आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण हैं। इस तरह आप इस दिन को खास बना सकते हैं।

4- इस दिन एक साथ खाना बनाना एक मजेदार तरीका हो सकता है, इसे मनाने का। आप उनकी पसंदीदा डिश बना सकते हैं या फिर कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। डेसर्ट में केक, पेस्ट्री या मिठाईयां खा सकते हैं। आप घर पर केक भी बना सकते हैं।

5- सिस्टर्स डे मनाने के लिये आप इस दिन किसी खास जगह की यात्रा भी कर सकते हैं। जैसे कि एक थीम पार्क, म्यूजियम या फिर किसी प्राकृतिक स्थल पर जाकर इस दिन को यादगार बना सकते हैं। इस दिन अपनी बहन के लिए कोई सरप्राइज प्लान करें, इससे उनके लिये भी ये दिन यादगार बन जायेगा।

लेखिका- सीमा कुमारी

National sisters day is on 4th august

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 03, 2024 | 03:40 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.