Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कहां मनाया गया था पहला World Music Day, जानिए किसने, क्यों और कब शुरू किया था यह ख़ास दिन

संगीत हमें किसी भी स्थिति में बेहतर महसूस करा सकता है, चाहे हम खुश हो या दुखी, अकेले हों या दोस्तों के साथ, यात्रा कर रहे हों या घर पर। संगीत हमें जश्न मनाने, शांत करने और अच्छा महसूस करने में मदद करता है।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Jun 20, 2024 | 12:51 PM

विश्व संगीत दिवस 2024 (सौ- फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

संगीत प्रेमियों के लिए ‘म्यूजिक डे’ (Music Day) बड़ा महत्व रखता है। क्योंकि, म्यूजिक (Music) यानी संगीत से इंसान का गहरा रिश्ता होता है। सच कहा जाए तो, बगैर म्यूजिक के इंसानी जीवन की कल्पना करें तो वो बड़ी फीकी और बेरंग नजर आती है। संगीत हमें किसी भी स्थिति में बेहतर महसूस करा सकता है, चाहे हम खुश हो या दुखी, अकेले हों या दोस्तों के साथ, यात्रा कर रहे हों या घर पर। संगीत हमें जश्न मनाने, शांत करने और अच्छा महसूस करने में मदद करता है।

जानिए म्यूजिक डे से जुड़ी खास बातें

यही कारण है कि म्यूजिक और म्यूजिक से जुड़े कलाकारों के महत्व को लोगों तक पहुंचाने के लिए 21 जून को ‘वर्ल्ड म्यूजिक डे’ (World Music Day) मनाया जाता है। ऐसे में आइए जान लीजिए कैसे हुई वर्ल्ड म्यूजिक डे (History of World Music Day) की शुरुआत और क्या है इसका महत्व-

क्या है विश्व संगीत दिवस का इतिहास

प्राप्त जानकारी के अनुसार फ्रांस के कल्चरल मिनिस्टर मौरिस फ्ल्यूरेट ने वर्ष 1981 में ‘वर्ल्ड म्यूजिक डे’ मनाने का प्रस्ताव रखा। फ्रांस के कल्चरल मिनिस्टर जैक लंग की पहल पर वर्ष 1982 में 21 जून को पहली बार फ्रांस में म्यूजिक डे मनाया गया। दुनिया भर में म्यूजिक की बढ़ती लोकप्रियता के कारण जल्दी ही ये दिन ‘वर्ल्ड म्यूजिक डे’ (World Music Day) के रूप में पूरी दुनिया में मनाया जाने लगा।

सम्बंधित ख़बरें

मोनाली ठाकुर हुई भावुक, वर्ल्ड म्यूजिक डे पर माता-पिता को डेडिकेट किया गाना

केवल मजे के लिए नहीं सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है म्यूजिक, जानिए जिंदगी की इस खास थेरेपी के फायदे

आज दुनियाभर में मनाया जा रहा है म्यूजिक डे 2024, जानिए किस देश में कैसे सेलिब्रेट होता है यह दिन

आज दुनियाभर में है संगीत को समर्पित दिन, जानिए अच्छी सेहत के लिए संगीत सुनने के फायदे

आखिर क्यों मनाया जाता है यह दिन

‘विश्व संगीत दिवस’ का मनाया जाना विश्वभर में संगीत की महत्वपूर्ण भूमिका और उसकी महत्ता को जागरूक करने के लिए है। यह दिवस संगीत की भावना और भारतीय संस्कृति में उसका महत्व उत्साहित करता है। इस दिन संगीत के महत्व को साझा करने और लोगों को एक-दूसरे के साथ संगीत का आनंद लेने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसके माध्यम से लोग संगीत के महत्व को समझते हैं और उसका आनंद लेते हैं।

साल 2024 थीम

किसी भी दिवस का आयोजन करने से पहले उस दिवस की थीम निर्धारित की जाती है। 2024 के लिए ‘विश्व संगीत दिवस’ (World Music Day) की थीम अभी तक निर्धारित नहीं की गई है। इससे पहले 2023 में इस दिवस की थीम ‘म्यूजिक ऑन दी इंटेरसेक्शन्स’ (Music on the Intersections) रखी गई थी। इस थीम का उद्देश्य लोगों को संगीत के जरिए एक साथ लाने और संगीत के महत्व के बारे में बताना है। लेखिका- सीमा कुमारी

Music day was celebrated for the first time in france on 21 june 1982

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 20, 2024 | 12:51 PM

Topics:  

  • World Music Day

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.