6 हजार लोगों पर किया गया ताज़ा रिसर्च, सीढ़ियां चढ़ने के कई लाभ जानिए, आर्थराइटिस से भी हो सकता है बचाव
- Written By: वैष्णवी वंजारी
सीढ़ियां चढ़ने के लाभ (फोटो-सोशल मीडिया)
सीमा कुमारी
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: आज हम लोगों का लाइफस्टाइल ऐसा हो गया है कि हम हर काम में सहूलियत चाहते हैं। छोटे से छोटे काम के लिए हम मशीनों के गुलाम होते जा रहे हैं। हमारा बढ़ता मोटापा हमारे आलस और मशीनों पर निर्भरता का नतीजा है। हम निजी जिंदगी में इतने आलसी हो रहे हैं कि पैदल चलना और सीढ़ी पर चढ़ना भी भूलते जा रहे हैं।
होटल हो, ऑफिस हो या फिर शॉपिंग मॉल हम में से ज्यादातर लोग आने-जाने के लिए सीढ़ियों की बजाय लिफ्ट का इस्तेमाल करते हैं। सामने सीढ़ियों का विकल्प मौजूद होते हुए भी हम लिफ्ट के इंतजार में खड़े रहते हैं। अगर आप भी ऐसे लोगों की कैटेगरी में आते हैं तो आज से सीढ़ियां चढ़ना शुरू कर दीजिए क्योंकि इसके एक दो नहीं अनेक फायदे हैं। ऐसे में आइए जान लीजिए सीढ़ियां चढ़ने से सेहत को कौन-कौन से फायदे हो सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Aamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Taj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, जिम से ज्यादा फायदा सीढ़ियां चढ़ने-उतरने से अगर आप घंटों जिम में जाकर वर्कआउट पर समय बर्बाद करते हैं, तो अब भूल जाएं। दरअसल, हाल ही में आई एक रिसर्च में यह बात निकलकर आई है कि आप अगर रोजाना केवल एक मंजिल सीढ़ियां चढ़कर अपने घर या ऑफिस जाते हैं, तो वह आपके आधे किलोमीटर ट्रेडमील पर चलने के बराबर हो जाता है।
वहीं, बता दें, अगर आप दो से तीन बार सीढ़ियां चढ़-उतर लेते हैं, तो आपकी बॉडी को इसके बाद जिम जाने की जरूरत ही नहीं रहती। एक दूसरा सर्वे, जो 6,000 लोगों पर करवाया गया, उसमें भी यह बात निकलकर आई कि सीढि़यों के उपयोग से शरीर में तुरंत एनर्जी आ जाती है, जो जिम में 5 से 7 मिनट करने के बाद आ पाती है, वह भी तब जब आप तेज स्पीड में करें तो।
एक रिसर्च के मुताबिक, जो लोग लिफ्ट की बजाय सीढ़ियां चढ़ते थे उनमें दिल की बीमारी का खतरा काफी कम था। विशेष रूप से, जो लोग दिन में चार बार या उससे अधिक सीढ़ियां चढ़ते थे, उनमें दिल की बीमारी का खतरा 70% तक कम पाया गया।
आपको बता दें, सीढ़यां चढ़ना एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिसका रिजल्ट आपको एक हफ्ते में ही देखने को मिल जाएगा। मसलन, स्ट्रेंथ, बॉडी शेप, टोनिंग और मस्क्युलर एंडॉरेंस। इसकी खासियत यह है यह एड्रेनलिन हार्मोन को ऐक्टिव करने में भी खास भूमिका निभाता है। यह हॉर्मोन हार्ट की मसल्स तक ब्लड सर्कुलेशन बनाए रखने और हार्ट बीट नॉर्मल रखने के लिए बहुत जरूरी होता है।
सीढ़ियां चढ़ना कैलोरी बर्न करने का एक आसान तरीका भी है। रोजाना सीढ़ियां चढ़ने से आपका वजन कंट्रोल में रह सकता है। इसके अलावा, सीढ़ियां चढ़ने से आपकी बॉडी पूरे दिन रिलैक्स रहती है और आपकी मेंटल हेल्थ भी अच्छी रहती है। इस कारण से आपको नींद भी अच्छी आती है। इससे इन्सोमनिया की समस्या में भी मदद मिलती है।
जानकारों का मानना है कि, सीढ़ियां चढ़ते समय पैरों, जांघों, हिप और घुटनों की मांसपेशियों का इस्तेमाल होता है, जिससे वे मजबूत होती हैं। सीढ़ियां चढ़ने से बैलेंस भी बढ़ता है। इससे ऑस्टियोआर्थराइटिस की संभावना भी कम होती है। जो फिजिकल ऐक्टिविटी की कमी के कारण हो सकती है।
