आ रहा है आम का मौसम, ‘इन’ खतरनाक बीमारियों पर नकेल कसने की ताकत है आम में, जरूर खाएं
- Written By: दामिनी सिंह
सीमा कुमारी-
आम बेहद ही स्वादिष्ट फल है। बड़ों से लेकर बच्चे तक सभी इसे खाना पसंद करते हैं। आम (Mango) को फलों का राजा भी कहा जाता है। स्वादिष्ट होने के साथ इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी है। इस फल में फाइबर अधिक होता है। इसमें फोलेट, बीटा केराटिन, आयरन, विटामिन A और C के साथ ही कैल्शियम, जिंक और विटामिन E जैसे पोषक तत्व होते है। आइए जानें आम से होने वाले फायदे के बारे में-
जानकारों के अनुसार, आम में ल्यूटिन, ज़ेक्सैंथिन और विटामिन A होते हैं, ये सभी तत्व आंखों को स्वस्थ रखने में सहायता करते हैं। ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन आपकी आंखों को धूप से बचा सकते हैं, जबकि विटामिन A को आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अच्छा माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Monsoon Health Tips: मॉनसून में बार-बार पड़ते हैं बीमार? कहीं आपकी थाली में तो नहीं है इन 5 चीजों की कमी
Paneer vs Eggs: 100 ग्राम पनीर या 2 उबले अंडे, जानें किसमें मिलता है ज्यादा प्रोटीन
रोज सिर्फ 30 मिनट चलने का ये सीक्रेट जान लीजिए! शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, जिन पर यकीन करना होगा मुश्किल
प्रोटीन का खजाना है पनीर! रोज़ की डाइट में शामिल करें ये 5 सीक्रेट रेसिपी, स्वाद भी मिलेगा और सेहत भी चमकेगी
डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, आम में मौजूद पॉलीफेनोल्स ऑक्सीडेटिव तनाव से लड़ने में मदद करते हैं, जो कोलन, फेफड़े, प्रोस्टेट, स्तन और हड्डी के कैंसर सहित कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जुड़ा हुआ है।
जिन लोगों का पाचन तंत्र गड़बड़ रहता है। उन्हें गर्मी के मौसम में आम खाने चाहिए। क्योंकि आम में पानी की भरपूर मात्रा होती है। यह फाइबर का भी अच्छा स्रोत है। इसलिए आम खाने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होगा और इससे पेट भी साफ रहता है।
इसके अलावा, जिन लोगों को गैस एसिडिटी और कब्ज की शिकायत है। उनके लिए भी आम फायदेमंद होता है। अगर आपको गैस बनती है। तो आम का सेवन करें। इससे पेट से जुड़ी समस्या भी दूर हो जाती।
आम में घुलनशील फाइबर होता है। ये पेट को देर तक भरा रखता है। इससे आप कम खाते है। इस प्रकार इसका सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है।
आम विटामिन-C और विटामिन-A भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के महत्वपूर्ण माने जाते हैं। जिससे आप कई तरह के संक्रमण और अन्य बीमारियों से बच सकते हैं।
