बारिश के मौसम में अपने हाथों से बनाएं आलू और चीज़ का यह स्पेशल ज़ायकेदार स्नैक्स, जानिए इसकी आसान रेसिपी
- Written By: नवभारत डेस्क
Updated On:
Jul 07, 2023 | 08:00 AM
सीमा कुमारी
नई दिल्ली: अगर आप भी बच्चों को शाम के लिए कुछ टेस्टी स्नैक्स बनाकर देने की सोच रहे हैं तो आलू और चीज से बने ये टेस्टी स्नैक्स खिला सकते हैं। यह स्नेक्स बच्चे स्वाद से खाएंगे और बड़ों को भी यह काफी पसंद आएंगे। तो आइए जानें इसकी सिंपल रेसिपी के बारे में-
सामग्री
ब्रेड – 4-5
सम्बंधित ख़बरें
प्याज संकट गहराया, लागत से कम दाम मिलने पर किसानों में आक्रोश, रोहित पवार ने दी आंदोलन की चेतावनी
MP News: भोपाल, जबलपुर, सागर समेत कई संभागों में हीटवेव का रेड अलर्ट; जानें आखिर क्यों पढ़ रही इतनी गर्मी
Shahnaz Husain Beauty Tips: शहनाज हुसैन के इन 5 ब्यूटी टिप्स को करें ट्राई, चुटकियों में आएगा चेहरे पर ग्लो
जन्म दर के मामले में देश के ये 6 राज्य हैं सबसे आगे, दिल्ली की रैंक जानकर हो जाएंगे हैरान
उबले आलू – 5-6
लहसुन – 1-2 ढली
मिर्ची पाउडर – 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
काली मिर्च – 1-2
हरा धनिया – 1 कप
ऑरिगेनो – 1 चम्मच
ब्रेड क्रमब्स – 1 कप
कॉर्न फ्लोर – 1 कप
चीज स्लाइस – 1-2
चीज क्यूब्ज – 2-3
तेल – जरुरत अनुसार
बनाने की विधि
- सबसे पहले आलू मैश कर लें। इसके बाद लहसुन कद्दूकस कर लें।
- लहसुन को आलू में मिलाएं। अब इसमें नमक, लाल मिर्च, हल्दी पाउडर, काली मिर्च पाउडर, ऑरिगेन और कद्दूकस किया हुआ चीज डालें।
- सारी चीजों को अच्छे से मैश कर लें। सामग्री के ऊपर हरा धनिया डालें।
- एक ब्रेड लें और उसके ऊपर चीज की स्लाइस रखें।
- अब इसके ऊपर आलू का मिश्रण लगाएं। फिर ब्रेड को चारों तरफ से काट लें।
- एक बर्तन में कॉन फ्लोर, पानी, काली मिर्च और नमक मिलाएं।
- इसके बाद एक पेस्ट सा तैयार कर लें। ब्रेड स्लाइस को कॉर्न फ्लोर के पेस्ट में डिप करें।
- इसके बाद एक बर्तन में तेल गर्म करें। अब उसमें ऐसे ही एक-एक करके ब्रेड फ्राई कर लें।
- ब्राउन होने पर एक प्लेट में निकाल लें। सॉस के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।
Make this special tasty snack of potato and cheese with your own hands in the rainy season know its easy recipe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jul 07, 2023 | 08:00 AM
