इफ्तार पार्टी में तरबूज के टुकड़ों से बनाएं ये हाइड्रेटिंग ड्रिंक, जानिए इसकी आसान रेसिपी

अगर आप सेहरी और इफ्तारी के समय कुछ हाइड्रेटिंग ड्रिंक पीने की सोच रहे है ताकि दिन भर हाईड्रेट रहे तो आज हम आपको मोहब्बत का शरबत बनाना बताएंगे जिसे आप मेन्यू में शामिल कर सकते है।
इफ्तारी में बनाएं मोहब्बत का शरबत
इफ्तारी में बनाएं मोहब्बत का शरबत (सौ.डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Ramzan Party Dish: इन दिनों रमजान का दौर चल रहा है इस दौरान इस्लाम धर्म के लोग रोजा के नियम करते है। इसके लिए सुबह सेहरी के समय कुछ खा लिया जाता है और दिनभर बना प्यास और भूख के रहना होता है। शाम के समय 6 बजे के बाद इफ्तारी की जाती है यानि दिनभर के उपवास को तोड़ा जाता है। रमजान के इस पाक महीने में अल्लाह से इबादत करना अच्छा होता है।

अगर आप सेहरी और इफ्तारी के समय कुछ हाइड्रेटिंग ड्रिंक पीने की सोच रहे है ताकि दिन भर हाईड्रेट रहे तो आज हम आपको मोहब्बत का शरबत बनाना बताएंगे जिसे आप मेन्यू में शामिल कर सकते है।

जानिए मोहब्बत का शरबत बनाने की रेसिपी

आप खास तरह की सामग्री औऱ आसान रेसिपी के साथ यह मोहब्बत का शरबत बना सकते है जो बेहद आसान है...

क्या चाहिए सामग्री

आपको चाहिए होगा दूध (फ्रिज में ठंडा कर लें), स्वादानुसार चीनी, रूहफ़्ज़ा, तरबूज के छोटे-छोटे कटे हुए पीस. इसके अलावा तरबूज थोड़ा सा तरबूज का जूस चाहिए होगा. गार्निश करने के लिए गुलाब की पंखुड़ियां.

इस तरह तैयार करें मोहब्बत का शरबत

  • सबसे पहले फ्रिज से ठंडे दूध को निकाल लें. इसे किसी गहरे पैन में कर लें और इसमें चीनी मिलाकर घोलें।
  • अब तरबूज को मिक्सी में बिना पानी के डालकर पीस लें और उसका जूस या कहें कि पेस्ट बना लें।
  • इसे भी दूध में मिक्स करें, साथ में थोड़ा सा रूहफ़्ज़ा डालें. तरबूज के बारीक किए टुकड़े भी शरबत में डाल दें।
  • जरूरत हो तो ऊपर से क्रश की हुई बर्फ डाल सकते हैं. मेहमानों को परोस रहे हैं तो गुलाब की पंखुड़ियों से गार्निश करें।
  • आप चाहें तो क्रंचेस के लिए इसमें कुछ नट्स भी डाल सकते हैं. इससे न्यूट्रिशन भी बढ़ जाएगा।
  • हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-

जानिए मोहब्बत का शरबत पीने के फायदे

यहां पर आसान तरीके से मोहब्बत का शरबत बना लेते है तो इसके खास फायदे भी होते है। दरअसल गर्मी के समय खासकर रोजे के दौरान मोहब्बत का शरबत पीने से शरीर आपका हाईड्रेट रखता है। इसके अलावा यह शरबत फ्रेशनेस देता है और साथ ही एनर्जी भी मिलती है। दूध कैल्शियम, विटामिन डी और प्रोटीन रिच होता है, जो हड्डियों और मसल्स को हेल्दी रखता है तो वहीं तरबूज में भी कई विटामिन-मिनरल पाए जाते हैं। इस शरबत का सेवन फायदेमंद होता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com