सर्दियों में सुबह-सुबह बनाएं पंजाबी मसाला पुलाव, जानिए ऐसी रेसिपी मिलेगा लाजवाब स्वाद

Punjabi Masala Pulao Recipe in Hindi: आज हम आपको पंजाब के इस खास मसाला पुलाव के बारे में बनाने की जानकारी दे रहे है। इस पुलाव को सुबह-सुबह आप टिफिन में बना सकते है।
पंजाबी मसाला पुलाव बनाने की रेसिपी
पंजाबी मसाला पुलाव (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Punjabi Masala Pulao: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में सेहत का ख्याल रखना जरूरी होता है। सर्दियों में क्या खाएं और क्या नहीं इसे लेकर कई कंफ्यूजन होती है। सर्दियों में कई सब्जियां सरसों, साग, मटर, गाजर, गोभी मेथी मार्केट में मिल जाती है। इन मौसमी सब्जियों से कुछ नया बनाना बेहद जरूरी होता है। इन सब्जियों से कई सारे पोषक तत्व शरीर को मिलती है। आज हम आपको पंजाब के इस खास मसाला पुलाव के बारे में बनाने की जानकारी दे रहे है। इस पुलाव को सुबह-सुबह आप टिफिन में बना सकते है। आप सर्दी में आने वाली इन सब्जियों को मिक्स करके पुलाव को बना सकते है।

जानिए सर्दियों में मसाला पुलाव बनाने का आसान तरीका

यहां पर कुछ आसान रेसिपी के साथ हम आपको मसाला पुलाव को बनाने के तरीके के बारे में बता सकते है जो इस प्रकार है...

क्या चाहिए सामग्री

चावल- दो लोगों के लिए आवश्यकता के अनुसार1 बड़ा और बारीक कटा हुआ प्याज, 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, 10 से 15 काजू, 1 गाजर बड़ी कटी हुई, 1 बड़ी टमाटर बारीक कटा हुआ, 1 कप फूलगोभी बड़ी टुकड़ों में कटी हुई, 2 आलू बड़े टुकड़ों में कटे हुए, 1 शिमला मिर्च बड़ी कटी हुई, 1 इंच दालचीनी, 2 लौंग, 2 हरी मिर्च, 2 तेजपत्ता, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, हरा धनिया, 1 छोटा चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार

जानें ये आसान रेसिपी

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले चावल को अच्छे से धोएं. अब इसे आधे घंटे तक पानी में फूलने के लिए रखें।
  • इतना गोभी, गाजर, प्याज और जो सब्जी आप इसमें मिलाना चाहते हैं उसे काट लें. इसके बाद लहसुन अदरक का पेस्ट बना लें।
  • अब कुकर में घी डालकर गर्म करें. इसके बाद इसमें सारे खड़े मसाले, प्याज और सारे साबुत मसाले डालकर भूनें।
  • दूसरे तरफ आप एक पैन में काजू को भून लें. जब प्याज थोड़ा का ब्राउन हो जाए, तब उसमें टमाटर काट कर डालें और उसे धीमी आंच पर भूनें।
  • इसके बाद इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी डालकर मिक्स करें। अब इसमें सारी सब्जियों को डालकर मिलाएं. पांच मिनट तक इसे भूनने के बाद चावल को कुकर में डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • अब जरूरत के मुताबिक इसमें पानी और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालें. इसे मिक्स कर कुकर का ढक्कन लगाएं।
  • 3 सिटी आने के लिए रखें और उसके बाद गैस बंद कर दें. 10 से 15 मिनट बाद कुकर को खोलें. इसमें ऊपर से काजू भी मिला सकते हैं।
  • इसे मिक्स करें और गरमा गरम परोसें।
Navbharat Live
navbharatlive.com