बालों को देना चाहते हैं आप रंग-बिरंगे कलर, इन हर्ब्स से तैयार करें नेचुरल हेयर कलर
हर कोई बालों में कई प्रकार के रंग लगाकर बालों को खूबसूरत बना रहे है। बालों में कलर रखना चाह रहे है तो आज हम आपको केमिकल से फ्री कलर के बारे में बता रहे है जो आपके लिए फायदेमंद रहेंगे।
- Written By: दीपिका पाल
नेचुरल हेयर कलर (सौ.सोशल मीडिया)
Natural Hair Color: हर किसी को खूबसूरती के मामले में लेटेस्ट डिजाइन के कपड़े पहनना तो पसंद होता ही है तो कई मेकअप के दीवानें होते है। यहां पर मेकअप के दीवानों के लिए बालों की खूबसूरती भी बड़ी जरूरी होती है। बालों में बेस्ट शैंपू को सिलेक्ट करने के साथ बालों में कलर रखने का फैशन काफी बढ़ गया है। यहां पर हर कोई बालों में कई प्रकार के रंग लगाकर बालों को खूबसूरत बना रहे है। बालों में कलर रखना चाह रहे है तो आज हम आपको केमिकल से फ्री कलर के बारे में बता रहे है जो आपके लिए फायदेमंद रहेंगे।
हर्ब्स की मदद से बनाएं कलर
आप बालों में नेचुरल कलर अगर पाना चाहते हैं तो, हर्ब्स की मदद ले सकते हैं यह बालों को पोषण देने में मददगार होता है। अधिक मजबूत, सिल्की, शाइनी व लंबे बनते हैं। इतना ही नहीं, हर्ब्स की मदद से आप अपनी पसंद का हेयर कलर भी तैयार कर सकती हैं। इस तरह ना केवल आपका पूरा लुक बदल जाता है, बल्कि आपके बाल पहले से अधिक खूबसूरत भी नजर आते हैं। चलिए जानते हैं किन चीजों से बनाना आसान होता है नेचुरल कलर …
आंवला से बनाएं हेयर कलर
सम्बंधित ख़बरें
Natural Hair Dye: जामुन की गुठली से घर पर बनाएं नेचुरल हेयर डाई, बिना केमिकल मिलेगा शानदार रंग
SPF For Hair: सिर्फ त्वचा नहीं, बालों को भी नुकसान पहुंचाती हैं UV किरणें, जानिए कैसे करें बचाव
Grey Hair Problem: उम्र से पहले सफेद हो रहे हैं बाल? पोषण से भरपूर ये 5 सुपरफूड्स बन सकते हैं मददगार
Black Hair Tips: 25 की उम्र में ही दिखने लगे हैं सफेद बाल? इन 3 तरीकों से बदल जाएगा बालों का रंग; आज ही आजमाएं
बालों के लिए आंवला औषधि के रूप में होता है जहां पर नेचुरल कलर निखारने में मदद करता है। आंवले का इस्तेमाल करने से बालों को पोषण मिलता है तो वहीं पर यह बालों को अधिक सिल्की, शाइनी और हेल्दी भी बनाता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप आंवला पाउडर को पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे बालों पर लगा लें। अगर आप बालों को एक नया कलर देना चाहती हैं तो इसमें हिना पाउडर को भी मिक्स करें। करीबन एक घंटे के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें, फिर गुनगुने पानी की मदद से धो दें।
हिना से बनाएं हेयर कलर
बालों में अगर आप नेचुरल कलर देना चाहते हैं तो हिना मेंहदी का इस्तेमाल कर सकते है। यहां पर हिना को बालों में लगाते है तो आपके बालों को लाल से डीप बरगंडी कलर देने का काम करती है। इसके अलावा बालों की मजबूती और टेक्सचर को अच्छा बनाने के लिए हिना का इस्तेमाल प्राचीन काल से किया जा रहा है। यहां पर बालों के लिए नेचुरल कलर बनाने के लिए आप हिना पाउडर को गर्म पानी या चाय के साथ मिलाकर चिकना पेस्ट बना लें।
ये भी पढ़ें- भारत ही नहीं इन देशों का राष्ट्रीय पशु है बाघ, झंडे से समझिए
आप चाहें तो इसमें एक बड़ा चम्मच नींबू का रस या टी ट्री ऑयल भी मिला सकती हैं। अब इस पेस्ट को अपने बालों पर समान रूप से लगाएं। इसे करीबन 1-3 घंटे के लिए लगा रहने दें। अब बालों को गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें
रूबर्ब रूट से हेयर कलर बनाएं
यहां पर आप रूबर्ब रूट के जरिए भी बालों में नेचुरल कलर बना सकते है। यहां आपके बाल में कम शाइन है तो आप इसे रंगीन बनाने के लिए रुबर्ब रूट का इस्तेमाल कर सकते है। यह बालों को पोषण देने का काम करता है और शाइनी बनाता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए रूबर्ब रूट को लगभग 20-30 मिनट तक पानी में उबालें। अब इसे ठंडा होने दें और फिर अपने बालों पर इस लिक्विड को लगाएं। इसे करीबन एक घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। आखिरी में आप पानी की मदद से बालों को धो दें।
