घर पर बनाएं ‘कश्मीरी दम आलू’, रेस्टोरेंट भूल जाएंगे खाने वाले, जानें रेसिपी
इस डिश को लोग खाना बेहद पसंद करते हैं।
- Written By: काजल चोपड़े
Updated On:
Jan 11, 2022 | 07:00 AM
-सीमा कुमारी
‘दम आलू’ कश्मीर (Kashmiri Dum Aloo) की फेमस डिश में से एक है। इस डिश को लोग खाना बेहद पसंद करते हैं। ऐसे में आप घर ही कश्मीरी दम आलू बनाकर खाने का मजा ले सकते हैं। आइए जानिए इस बनाने की आसान रेसिपी-
सामग्री
सम्बंधित ख़बरें
Navabharat Nishanebaaz: सिर पे बुढ़ापा है, दिल तो जवां है, राजनीति में रिटायरमेंट मना है
Share Market: शेयर बाजार में तबाही के संकेत, 639 अंक टूटकर खुला सेंसेक्स; निफ्टी में भी बड़ी गिरावट
ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन में खुदकुशी: आर्मी जवान ने सर्विस राइफल से किया सुसाइड, एक के बाद एक चलीं 6 गोलियां
आसान नहीं था कमबैक… विंबलडन जीतने के बाद इमोशनल हुए यानिक सिनर, ज्वेरेव और अल्काराज को लेकर कही बड़ी बात
- छोटे आकार के आलू- 8-10
- सरसों तेल- 2 बड़े चम्मच
- कश्मीरी लाल मिर्च- 1 चम्मच
- अदरक पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
- गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच
- करी पत्ता- 3
- दालचीनी-2 स्टीक
- जीरा पाउडर-1 चम्मच
- काली इलायची- 1
- सौंफ पाउडर- 1 चम्मच
- मेथी की पत्तियां- 1 छोटा चम्मच
- पानी- जरूरत अनुसार
- नमक- स्वाद अनुसार
बनाने की विधि
- सबसे पहले आलू पर फोक की मदद से छोटे-छोटे छेद करके उबाल लें।
- अब पैन में तेल गर्म करके उबले आलू को 10-15 मिनट तक कुरकुरा होने तक भूनें।
- अलग पैन में सरसों तेल गर्म करके काली इलायची, दालचीनी और तेज पत्ते को भूनें।
- फिर इसमें कश्मीरी मिर्च पाउडर और थोड़ा पानी मिलाकर ग्रेवी बनाएं।
- तैयार ग्रेवी में तले हुए आलू डालकर अच्छे से मिलाएं।
- अब इसमें नमक और थोड़ा पानी डालकर मिलाएं।
- अब अदरक पाउडर, गरम मसाला, जीरा पाउडर, सौंफ पाउडर और मेथी के पत्ते डालकर ग्रेवी को गाढ़ा होने तक पकाएं।
- लीजिए आपके कश्मीरी दम आलू बनकर तैयार है।
- इसे सर्विंग डिश में निकालकर पूरी, पराठा, रोटी के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।
Make kashmiri dum aloo at home the restaurant will forget the eaters know the recipe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jan 11, 2022 | 07:00 AM
