अपने हाथों से बनाएं हाइजेनिक और टेस्टी ‘पनीर ब्रेड रोल’, जानिए रेसिपी और बनाने की विधि
- Written By: नवभारत डेस्क
-सीमा कुमारी
अगर आप नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो नाश्ते में ट्राई करें ‘पनीर ब्रेड रोल’ (Paneer Bread Roll)। ‘पनीर ब्रेड रोल’ बनाना बहुत ही आसान है। ब्रेड का क्रिस्पी स्वाद, पनीर की सॉफ्टनेस और चीज का टेस्ट इस रेसिपी को और भी स्पेशल और लाजबाव बना देता है। तो आइए जानिए कैसे बनाई जाती है ये टेस्टी रेसिपी।
सामग्री
- 6 पीस- ब्रेड
- 1 कप- पनीर
- 1 चम्मच- अदरक और लहसुन का पेस्ट
- 4 क्यूब- चीज
- 2 चम्मच- लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 चम्मच- जीरा पाउडर
- 1/4 चम्मच- गर्म मसाला
- 2 चम्मच- टोमेटो सॉस
- 1/4 चम्मच- आमचूर पाउडर
- धनिया पत्ती
- स्वादानुसार- नमक
- 2-3 चम्मच- तेल
बनाने का विधि
‘पनीर ब्रेड रोल’ (Paneer Bread Roll) बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा बटर डालकर उसमें प्याज को हल्का भून लें। इसके बाद सभी चीजों को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें पनीर और चीज मिलाकर गैस बंद कर दें। स्टफिंग के लिए पनीर भरने के लिए तैयार हो गया है। अब ब्रेड के किनारे काटकर हटा दें। ब्रेड को बेलन की मदद से लंबा और पतला बेल लें।
सम्बंधित ख़बरें
Paneer vs Eggs: 100 ग्राम पनीर या 2 उबले अंडे, जानें किसमें मिलता है ज्यादा प्रोटीन
FDA की सख्ती का असर: अकोला में पनीर और खोया उत्पादन में 30% गिरावट
Lunchbox Idea For Kids: बच्चों के टिफिन में दें ये 5 हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर प्रोटीन
असली या नकली? पनीर को लेकर नासिक में बढ़ा भ्रम, मेन्यू से हटाए लोकप्रिय व्यंजन; प्रशासन पर उठे सवाल
अब इस पर पर हल्की हरी चटनी डालकर चारों तरफ मिला दें। फिर पनीर के मिक्सचर को थोड़ा सा लेकर लंबाई में रखें। फिर ब्रेड पर रखकर उसका रोल बना लें और किनारे पर पानी रखकर उसे बंद कर दें। अब गैस पर पैन रखें और उसमें हल्का तेल डालकर ब्रेड रोल को मद्धम आंच पर थोड़ी देर पकने दें। फिर ब्रश से ब्रेड पर हल्का तेल लगाकर पलट दें और चारों तरफ से पका लें। आपका ब्रेड रोल बनकर तैयार है। इसे चटनी या सॉस के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।
