ऐसे बनाएं ‘दिवाली स्पेशल कलाकंद’
- Written By: मृणाल पाठक
Updated On:
Nov 02, 2021 | 08:30 AM
-सीमा कुमारी
कलाकंद एक ऐसी स्वादिष्ट मिठाई है, जिसे शायद ही कोई नापसंद करता हो। कलाकंद, इलायची के स्वाद वाली ढूध से बनी एक ऐसी स्वादिष्ट मिठाई है। यह बर्फी से मिलता- जुलता है और ज्यादातर दिवाली, होली, नवरात्रि जैसे त्योहारों में खूब बनाया जाता है।
अगर दिवाली पर आप मिठाई बनाना चाहते हैं, तो ‘कलाकंद’ (Kalakand) ट्राई कर सकते हैं। कलाकंंद ऐसी मिठाई है, जिसे आप कई दिनों तक रखकर खा भी सकते हैं। वहीं, आप कलाकंंद को चीनी की जगह गुड़ में भी बना सकते हैं। इससे आपका वेट कंट्रोल में रहेगा। चीनी की जगह गुड़ से बनाने के लिए आप गुड़ के पाउडर का इस्तेमाल करें। आइए जानें इसकी रेसिपी –
सम्बंधित ख़बरें
यहां दर्शन करने पर मिलता है रुपयों-गहनों का प्रसाद, 300 करोड़ से सजता है देवी लक्ष्मी का मंदिर
सर्दियों में मीठे की क्रेविंग क्यों होती है? जानिए रिसर्च की बात और इसे कंट्रोल करने के उपाय
पटाखे जलाने वाले देशद्रोही…प्रदूषण के लिए दीवाली जिम्मेदार, मेनका गांधी के बयान पर छिड़ेगा संग्राम
ओस की बूंदों के बीच तैयार होती है बनारस की ये मिठाई, देशी ही नहीं विदेशी भी है इसके स्वाद के दीवाने
सामग्री
- इलायची पाउडर- 1 चम्मच
- पिस्ता- 1 चम्मच (बारीक कटा कटा हुआ)
- काजू- 1 चम्मच (बारीक कटा कटा हुआ)
- घी- जरूरत अनुसार
- पनीर- 250 ग्राम
- खोया- 250 ग्राम
- क्रीम- आधा कप
- दूध- आधा कप
- चीनी- डेढ़ कप
बनाने की विधि
- कलाकंद बनाने के लिए सबसे पहले आप सबसे पहले खोया और पनीर बराबर मात्रा में लें। इन दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- इसके बाद इसमें दूध और क्रीम में अच्छी तरह से मिक्स करें।
- अब एक बड़े पैन में घी डालकर इसे गर्म करें।
- अब इसमें मिश्रण डालकर अच्छी तरह से घी में मिला दें और इसे मध्यम आंच पर पकाएं।
- इसके बाद जब सारी चीजें मिक्स कर दें। इसके बाद इसमें चीनी मिलाएं। जब यह चीनी मिश्रण में मिल जाए और यह सूख जाए, तो इसमें इलायची पाउडर मिक्स करें।
- अब गैस बंद करके इसे एक प्लेट में मिलाएं।
- इसके बाद जब यह थोड़ा ठंडा हो जाएं तो इसे चोकोर शेप करें।
- इसके बाद इसके ऊपर बारीक बादाम और पिस्ता डाल कर गार्निश करें।
- इसके बाद इसे फ्रिज में स्टोर करके रखें।
- अब मेहमानों को कलाकंद सर्व कर सकते हैं और खुद भी इसका आनंद लेना ना भूलें।
Make diwali special kalakand like this
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Nov 02, 2021 | 08:30 AM
