अब नहीं बनेगा सिरदर्द, इस मैजिक ट्रिक से झटपट छिल जाएंगे ढेर सारे मटर, आजमा कर देखिए
Quick Peas Peeling Trick: इन हरी-हरी मटर को छीलने की झंझट से हर कोई परेशान होते है लेकिन आपको हम आज एक मैजिक ट्रिक की जानकारी देंगे। इसकी मदद से आप मिनटों में मटर छिल जाते है।
- Written By: दीपिका पाल
मटर छीलने की ट्रि्क (सौ. सोशल मीडिया)
Peas Shelling Hack: सर्दी का मौसम चल रहा है इस मौसम में कई मौसमी सब्जियों की बहार देखने के लिए मिलती है। मेथी, पालक, और गाजर के अलावा मटर भी सबसे ज्यादा मार्केट में मिलती है। मटर के पराठे से लेकर पुलाव सर्दियों के मौसम में बनाए जाते है। यहां पर मटर से वैसे तो कई चीजें बनती है लेकिन इससे छीलने में दादी-नानी याद आने लगती है। इन हरी-हरी मटर को छीलने की झंझट से हर कोई परेशान होते है लेकिन आपको हम आज एक मैजिक ट्रिक की जानकारी देंगे। इसकी मदद से आप मिनटों में मटर छिल जाते है और समय भी बच जाता है।
मटर छीलने के उपाय
मटर के छिलके अक्सर सख्त होते हैं, जिन्हें नाखूनों से छीलने पर उंगलियों में दर्द होने लगता है। इसके लिए यह ट्रिक अपनाएं। दरअसल यह ट्रिक सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।
1- मटर छीलने के लिए आप फ्रीजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। मटर को सबसे पहले एक घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें। मटर को निकालने के बाद छिलके को दबाए। फ्रीजर में इसे रखने में छिलके हल्का टाइट हो जाएंगे, जिसके बाद इन्हें छीलने में आसानी होगी।
सम्बंधित ख़बरें
सोनम वांगचुक का मेडिकल बुलेटिन जारी, ब्लड पैरामीटर में हल्का सुधार; मेडिकल टीम रख रही लगातार निगरानी
BMC का बड़ा फैसला, पान-गुटखा खाकर आने वालों की अस्पताल में नो एंट्री, थूककर गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई
FDA की जांच में बड़ा खुलासा: PMC अस्पतालों में कागज पर बांटी जा रही मलहम, घर की बोतलों में सिरप
Giloy Side Effects: इम्यूनिटी बढ़ाने वाली गिलोय भी पहुंचा सकती है लिवर को नुकसान, जानें कब बनती है खतरनाक
2- 40-50 मटर और 2-3 किलो मटर छीलना मुश्किल भरा काम हो सकता है। लेकिन अगर आप इसे सही और कुछ हैक्स की मदद से करें तो यह काम मिनटों में पूरा हो जाएगा। मटर को कम समय में छिलके से हटाने के लिए सबसे पहले इसे 3-4 मिनट पानी में उबाल लें। इसके बाद गैस बंद कर 2 मिनट ढक कर छोड़ दें। ध्यान रखें मटर अच्छी और मोटी फली वाली हो। अब मटर को पानी से निकालकर छन्नी वाली थाली में कुछ सेकेंड ठंडा होने के लिए छोड़ दें। इसके बाद मटर के एक छोर पर हल्के हाथ से दबाएं। ऐसा करने से सारे फली में मौजूद बीज फटाफट बाहर निकलने लगेंगे। दानों को इस्तेमाल में लाने से पहले साफ सूती कपड़े पर फैलाकर सूखा लें।
ये भी पढ़ें- रोजाना इन 5 हेल्दी चीजों का करें सेवन, धीरे-धीरे बढ़ेगा वजन और शरीर को मिलेगी ताकत
3-मटर के दानों को छिलके से हटाने के लिए बर्फ वाले पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए पहले मटर को गर्म पानी में डालकर 03 -05 मिनट रखें। इसके बाद इसे नॉर्मल या बर्फ पानी में डाल दें। इसके बाद आप मटर को छिलके को हल्के हाथ से हटाते हुए निकाल सकती हैं।
