- Hindi News »
- Lifestyle »
- Lord Vishnu Is Not Worshiped Therefore On The Day Of Diwali Along With Maa Lakshmi
दिवाली के दिन ‘इसलिए’ नहीं की जाती है मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजा
- Written By: मृणाल पाठक

File Photo
-सीमा कुमारी
मां लक्ष्मी की साधना-आराधना का पर्व ‘दीपावली’ (Deepawali)। इसे अंधकार पर प्रकाश की विजय का पर्व माना जाता है। मान्यताओं के मुताबिक, दीपावली के पर्व पर माता लक्ष्मी की
पूजा-अर्चना करने से पूरे साल भर जातक की आर्थिक स्थिति मजबूती बनी रहती है। माता लक्ष्मी की असीम कृपा से जातक का धन का भंडार सदा भरा रहता है और सभी प्रकार के सुख और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।
सम्बंधित ख़बरें
यहां दर्शन करने पर मिलता है रुपयों-गहनों का प्रसाद, 300 करोड़ से सजता है देवी लक्ष्मी का मंदिर
पटाखे जलाने वाले देशद्रोही…प्रदूषण के लिए दीवाली जिम्मेदार, मेनका गांधी के बयान पर छिड़ेगा संग्राम
सस्ते स्मार्टफोन, लैपटॉप, घड़ी मिलेंगे, इस दिन से शुरू हो रही Flipkart की ब्लैक फ्राइडे सेल
क्यों मनाई जाती है ‘देव दिवाली’, जानिए क्यों त्रिपुरासुर के वध से जुड़ा है इस पर्व का संबंध
दीपवली के दिन ही ऋद्धि-सिद्धि के दाता और प्रथम पूजनीय कहे जाने वाले भगवान गणपति की भी विशेष रूप से साधना होती है, जिनकी कृपा से पूरे साल जीवन में सभी कार्य निर्विघ्न संपन्न होते हैं। ऐसे में हर कोई शुभ एवं लाभ की प्राप्ति के लिए माता लक्ष्मी के साथ विशेष रूप से गणपति का विधि-विधान से पूजा करता है।
दीपावली के पावन पर्व पर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी के अलावा धन के देवता कुबेर, माता काली और मां सरस्वती की पूजा का भी विशेष विधान है। लेकिन, इन सभी के लिए की जाने वाली विशेष पूजा के साथ भगवान विष्णु की पूजा क्यों नहीं की जाती है ? यह अपने आप में एक बड़ा सवाल है, जो अक्सर लोगों के मन में आता है, कि भगवान विष्णु की पत्नी माता लक्ष्मी को लोग पूरे विधि-विधान से पूजते हैं। चलिए जानें आखिर दिवाली की रात भगवान विष्णु के बगैर क्यों पूजी जाती हैं ‘माता लक्ष्मी’।
मान्यताओं के मुताबिक, दिवाली के दिन मां लक्ष्मी के साथ कई देवी-देवताओं की भी पूजा की जाती है, लेकिन उस रात को जगत के पालनहार भगवान श्री हरि, यानी भगवान विष्णु को नहीं पूजा जाता। इसका प्रमुख कारण ये है कि, दिवाली का पर्व चातुर्मास के बीच पड़ता है। और, भगवान विष्णु इन दिनों योगनिद्रा में लीन रहते हैं।
ऐसे में किसी धार्मिक कार्य में उनकी अनुपस्थिति स्वभाविक है। इसलिए दिवाली में मां लक्ष्मी भगवान श्री हरि के बिना लोगों के घर पधारती हैं। दिवाली के बाद भगवान विष्णु कार्तिक पूर्णिमा के दिन योगनिद्रा से जागते हैं। उस समय सभी देवता श्रीहरि के साथ मां लक्ष्मी का विशेष पूजन करके दिवाली का पर्व मनाते हैं, जिसे ‘देव दीपावली’ (Dev Deepawali) कहा जाता है।
Lord vishnu is not worshiped therefore on the day of diwali along with maa lakshmi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














