Dark Lips Remedy: होंठों का कालापन और ड्राईनेस दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 आसान उपाय

Natural Lips Care: काले और रूखे होंठ आपकी खूबसूरती कम कर सकते हैं। शहद, नारियल तेल, स्क्रब, लिप बाम और पर्याप्त पानी से होंठों को बना सकते हैं मुलायम और गुलाबी।
Lip care home remedy to get pink and soft lips
लिप केयर (फोटो.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Dark Lips Home Remedy: चेहरे की खूबसूरती के साथ-साथ होंठो का भी खूबसूरत दिखना जरूरी है, लेकिन कई बार होंठ फटे हुए और काले दिखते हैं, जिससे पूरे चेहरे की खूबसूरती फीकी पड़ जाती है।

हम सभी को खूबसूरत द‍िखने की चाहत होती है। इसके ल‍िए हम सब होम रेमेडी से लेकर बाजार के महंगे प्रोडक्ट तक सब कुछ ट्राई करते हैं। आमतौर पर लोग चेहरे पर ही ज्‍यादा ध्‍यान देते हैं, लेक‍िन जब ह‍मारे होंठ काले और फटे हुए नजर आते हैं, तो पूरा लुक ही खराब हो जाता है। आंखों की तरह सॉफ्ट और प‍िंक ल‍िप्‍स हमारी सुंदरता में ऐड ऑन की तरह होते हैं।

ऐसे में अगर आप भी होंठों की नेचुरली देखभाल करना चाहती हैं, तो कुछ आसान तरीके अपना सकती हैं। ये तरीके होंठों को हेल्‍दी, सॉफ्ट और गुलाबी बनाने में मदद करते हैं। ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट कुछ नेचुरल ट‍िप्‍स दे रही हैं।

शहद

प्राचीन समय से स्किन केयर से लेकर होंठों की देखभाल के ल‍िए शहद का इस्‍तेमाल लंबे समय से होता आया है। ये नेचुरल मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है। इसके इस्‍तेमाल से होंठों में नमी बनी रहती है। इसल‍िए रात को सोने से पहले होंठों पर थोड़ा सा शहद लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें और थोड़ी देर में साफ कर लें। नियमित रूप से ऐसा करने पर होंठ मुलायम बने रहेंगे।

नारियल तेल लगाएं

नारियल तेल का इस्तेमाल स‍िर्फ बालों और स्‍क‍िन की ही नहीं बल्‍कि‍ होंठों की देखभाल भी करता है। इसके इस्‍तेमाल से ड्राईनेस कम होती है। आप इसका इस्‍तेमाल द‍िन या रात कभी भी कर सकती हैं। हमें अपने होंठो को मॉइश्चराइज रखना चाहिए।

स्क्रब करें

होंठों पर जमे डेड स्किन की वजह से भी होंठों का रंग काला हो जाता है। ऐसे में शहद और चीनी मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे होंठों पर बहुत हल्के हाथों से मसाज करें और फिर साफ पानी से धो लें। ध्यान रखें कि ज्यादा जोर से स्क्रब न करें। इसके बाद इसे साफ कर लें।

लिप बाम लगाएं

होंठों को सॉफ्ट बनाए रखने के लिए आप लिप बाम का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। अगर पॉस‍िबल हो तो एसपीएफ वाला लिप बाम खरीदें। दिन में जरूरत के ह‍िसाब से लिप बाम लगाती रहें। इससे होंठों में नमी बनी रहेगी।

खूब पानी पिएं

स्किन हो या होंठ, पूरे शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी पीना बेहद जरूरी है। पानी के साथ-साथ लिक्विड के अन्य प्रकार जैसे- छाछ, लस्सी, नींबू पानी, नारियल पानी इत्यादि भी पीते रहना चाहिए। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com