Holi Special Dessert: घर पर बनाएं हलवाई जैसी लौकी की बर्फी, स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी है वरदान

Dessert Recipe for Holi: त्योहारों के मौके पर घर में बनी मिठाइयों का स्वाद ही अलग होता है। होली पर अगर आप कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो लौकी की बर्फी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।
Lauki Barfi Sweet Dish Prepared At Home
लौकी की बर्फी (सौ. एआई)
Published on
Updated on

Lauki Ki Barfi Recipe: फाल्गुन का महीना शुरू होते ही उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक गलियारों में होली की तैयारियां तेज हो गई हैं। यूपी के कल्चरल डिपार्टमेंट ने इस बार त्योहारों के लिए लौकी की बर्फी को सबसे खास मिठाई बताया है। कम कैलोरी और औषधीय गुणों से भरपूर यह मिठाई न केवल स्वाद में बेमिसाल है बल्कि सेहत के लिए भी एक वरदान है।

उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत में खान-पान का विशेष महत्व है। राज्य का संस्कृति विभाग लौकी की बर्फी को एक हल्की, पौष्टिक और उत्सवों के लिए आदर्श मिठाई के रूप में पेश कर रहा है। जिसे अक्सर साधारण सब्जी समझा जाता है वह यूपी के पारंपरिक हुनर से एक शानदार शाही मिठाई में बदल जाती है।

क्यों है यह खास?

लौकी केवल स्वाद नहीं बल्कि औषधीय गुणों की खान है। आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों ही इसके लाभों की पुष्टि करते हैं।

पाचन में रामबाण: इसमें 96% पानी और भरपूर फाइबर होता है जो कब्ज, गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।

वेट लॉस में मददगार: कम कैलोरी और ज्यादा पानी होने के कारण यह लंबे समय तक पेट भरा रखती है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

हृदय स्वास्थ्य: लौकी में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और कोलेस्ट्रॉल घटाकर दिल को स्वस्थ रखता है।

डिटॉक्स और ग्लो: यह एक नेचुरल डिटॉक्सिफायर है जो शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालता है और त्वचा पर चमक लाता है।

लौकी की बर्फी के लिए सामग्री

  • लौकी: 1 किलो (कद्दूकस की हुई)
  • दूध/मलाई: 2 कप (या कंडेंस्ड मिल्क)
  • चीनी/गुड़: स्वादानुसार
  • घी: 2 बड़े चम्मच
  • इलायची पाउडर: 1 छोटा चम्मच
  • ड्राई फ्रूट्स: सजावट के लिए

आसान रेसिपी

  • सबसे पहले ताजी लौकी को धोकर छील लें उसके बीज निकाल दें और उसे कद्दूकस कर लें।
  • एक कड़ाही में 2 बड़े चम्मच घी गरम करें। कद्दूकस की हुई लौकी को मध्यम आंच पर लगभग 10 मिनट तक अच्छी तरह भूनें।
  • जब लौकी भून जाए तो इसमें चीनी डालें। चीनी का पानी पूरी तरह सूखने तक इसे पकाएं। अब इसमें ताज़ा मावा (खोया) और बचा हुआ घी डालकर तब तक चलाएं जब तक मिश्रण गाढ़ा होकर कड़ाही न छोड़ने लगे।
  • अंत में खुशबू के लिए इलायची पाउडर डालें। मिश्रण को एक घी लगी थाली में फैलाएं और ठंडा होने के बाद मनचाहे आकार में काट लें।

इस होली मिलावटी मिठाइयों के बजाय उत्तर प्रदेश की इस पारंपरिक और सेहतमंद रेसिपी को अपनाएं। यह न केवल आपके मेहमानों का दिल जीत लेगी बल्कि बदलते मौसम में आपके शरीर को ठंडक और पोषण भी देगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com