जानिए फ्लाइट की कौनसी सीट होती हैं सबसे सुरक्षित, यात्रा करने के दौरान याद रख लें ये बातें
फ्लाइट में कुछ सीटें ऐसी होती है जिन पर बैठकर यात्रा करना सुरक्षित होता है। इसे लेकर फेडरल एविएशन एडिमिनिस्टर ( FAA) के डाटा के अनुसार बताया गया है।
- Written By: दीपिका पाल
फ्लाइट में कौन सी सीट होती है सुरक्षित (सौ. सोशल मीडिया)
बीते दिन गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में हुए विमान हादसे ने देश को हिला कर रख दिया है वहीं पर सभी यात्रियों के निधन से आंखें नम है। इस लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट हादसे में 242 यात्री समेत पायलेट- क्रू मेंबर के निधन की भी खबर है। इस हादसे के बाद अब विमान यात्रा को लेकर लोगों के मन में डर और आशंका बढ़ने लगी है। कई लोग विमान यात्रा को सुरक्षित नहीं मान रहे हैं जो दुनिया की सबसे सुरक्षित यात्राओं में से एक होती है।
बताया जाता है कि, फ्लाइट में कुछ सीटें ऐसी होती है जिन पर बैठकर यात्रा करना सुरक्षित होता है। इसे लेकर फेडरल एविएशन एडिमिनिस्टर ( FAA) के डाटा के अनुसार बताया गया है चलिए जान लेते हैं कौन सी यात्रा होती हैं सुरक्षित…
इन सीट पर सफर करना होता है सेफ
यहां पर फेडरल एविएशन एडिमिनिस्टर यानी FAA के अनुसार, फ्लाइट में कुछ सीटों को बेहतर बताया गया है जो सफर के लिए बेस्ट होती है। इतना नहीं हादसे से मौत का खतरा भी टलता है। जानिए इन सीटों के बारे में…
सम्बंधित ख़बरें
सिंपल आउटफिट में दिखेंगी फैशन डीवा! बस अपनी ड्रेस के हिसाब से चुनें सही बैग, जो बदल देगा आपका लुक
Homemade Rose Water: सिर्फ 10 रुपए में घर पर बनाएं नेचुरल गुलाब जल, नोट कर लें ये आसान स्टेप्स
प्रेग्नेंसी में इस एक विटामिन की कमी पड़ सकती है भारी, बच्चे के दिमागी विकास पर पड़ता है असर
मोबाइल और टीवी की लत चुरा रही है आपके बच्चे का बचपन? ये आदत बन सकती है बड़ी परेशानी
1- एग्जिट रॉ
फ्लाइट में आपको सुरक्षित सीट लेनी है तो आप इस सीट को चुन सकते है। हादसे के दौरान इस एग्जिट रॉ के पास बैठे यात्री को सर्वाइव करना आसान रहता है। यहां पर बेठै लोगों के पास पैर रखने के लिए ज्यादा हिस्सा होता है और ये एग्जिट के पास तेजी से भाग सकते हैं। इतना ही नहीं ये लोग बाकी को भी हादसे से बचा सकते है।
2- विंग के पास की सीटें
बताया जाता हैं कि, कुछ सीटें विंग के पास की भी सुरक्षित मानी जाती है। दरअसल इसे एयरक्राफ्ट में स्टेबिलिटी के लिए डिजाइन किया गया है। विंग की सीटें इमरजेंसी एग्जिट के पास से लगी होती होती है जो हादसे के दौरान सुरक्षित बाहर निकलने में मदद करने का काम करती है।
3- फ्यूल टैंक
कई बार इस सीट को लेना कोई पसंद नहीं करता है इसका कारण है किसी हादसे में बचा हुआ फ्यूल एमरजैंसी लैंडिंग के दौरान आग पकड़ सकता है। अगर आपकी सीट फ्यूल टैंक के पास है तो, सेफ्टी ब्रीफिंग पर ध्यान देना जरूरी होता है वहीं पर एमरजैंसी कार्ड पढ़ना, पैनिक होने से बचना आदि इसमें आ जाते है।
4- विंडो, आइल और मिडिल सीट
डाटा के अनुसार बताया गया है कि, यात्रा के दौरान विंडो, आइल और मिडिल सीट को चुनते समय ध्यान रखना चाहिए। यहां पर मिडिल सीट को ज्यादा सेफ माना गया है ति वहीं पर इसे दोनों तरफ से लोगों का सहारा होता है। वहीं पर आइस सीट से भी बचना आसान होता है। विंडो सीट से व्यक्ति धीमी गति से बाहर निकल सकता है।
