जानिए कब जानलेवा साबित हो सकता है नेल पेंट लगाना
- Written By: नवभारत डेस्क
सीमा कुमारी
नेल पेंट ( Nail paint ) लगाना हर महिलाओं को बहुत पसंद होता है। महिलाएं बदल-बदल कर नेल पेंट लगाना पसंद करती हैं। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि नेल-पेंट लगाना स्वास्थ्य के लिए कितना नुकसानदायक हाे सकता है? दरअसल, इसमें मौजूद केमिकल त्वचा या आंखों के संपर्क में आने पर सेहत पर बुरा प्रभाव डालते हैं।
नेल पॉलिश (Nail polish) या दूसरे किसी भी रंगीन सौंदर्य उत्पाद में Formaldehyde नाम का एक केमिकल होता है। यह उत्पाद को चिपचिपा बनाने के लिए प्रयोग में लिया जाता है। कई लोगों को स्किन के संपर्क में आने पर इस केमिकल से खुजली की समस्या हो जाती है। इस एलर्जी के बढ़ने पर आपको गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हखाऊं। आइए जानें नेल पेंट लगाने के नुकसान के बारे में –
सम्बंधित ख़बरें
Festive Nail Colors: इस फेस्टिव सीजन ट्राई करें 5 ट्रेंडिंग नेल कलर्स, हर एथनिक और मॉडर्न लुक में लगेंगे बेस्ट
Nail Art: वैलेंटाइन डे पर आपके हाथ चुरा लेंगे पूरी महफिल! यहां देखें नेल आर्ट्स के ये ट्रेंडी डिजाइन्स
हाथ दिखेंगे ज्यादा खूबसूरत, डार्क स्किन टोन के लिए ये नेल पॉलिश के रंग रहेंगे बेस्ट
What Is Pink Tax : आखिर क्या हैं ये पिंक टैक्स, क्यों कंपनियां वसूलती है ये कर?
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, नेल पॉलिश हमेशा लगाए रहने से नाखूनों को ब्रेक नहीं मिलता जिससे नाखूनों की परत पतली होकर टूटने लगती हैं। इसलिए कुछ दिनों के लिए नेल पॉलिश न लगाएं। रोज़ाना 10-15 मिनट के लिए अपने नाखूनों को गर्म पानी में डुबोकर रखें ताकि वे हाइड्रेट हो सकें।
कहते हैं कि, सस्ती नेल पॉलिश में ऐसे केमिकल (chemicals) होते हैं, जो आपके नाखूनों को रूखा-सूखा बना देते हैं। इसलिए ऐसी नेल पॉलिश का इस्तेमाल करें, जिनमें कम केमिकल हों। बाज़ार में विटामिन वाली नेल पॉलिश भी मिलती हैं, जो नाखूनों को पोषण देकर उन्हें स्वस्थ बनाती हैं।
नेल पेंट बनाने में spirit का भी इस्तेमाल किया जाता है, जो फेफड़ों को बुरी तरह से प्रभावित करता है। ऐसे में इसका इस्तेमाल करना सेहत के लिए नुकसानदायक हाे सकता है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, नेल पॉलिश में Dibutile Phthalates नामक एक ऑयली केमिकल होता है, जो लगाते समय इसमें क्रैक नहीं पड़ने देता। लेकिन, जब यह आंख और मुंह के संपर्क में आता है, तो संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं इसकी वजह से नाक और गले में इंफेक्शन तक हो सकती है।
अगर आप 2-3 दिनों में नेल पॉलिश बदलती हैं, तो इसका मतलब है कि आप ढेर सारे रिमूवर का भी इस्तेमाल करती हैं। नेल पॉलिश रिमूवर में एसिटोन होता है, जो नाखूनों में मौजूद नैचुरल ऑयल और नमी को सोख लेता है और नाखूने के आसपास की त्वचा सूख जाती है।
इन सामान्य बातों को ध्यान में रख कर ही नेल पेंट का इस्तेमाल करें।
