Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

What Is Pink Tax : आखिर क्या हैं ये पिंक टैक्स, क्यों कंपनियां वसूलती है ये कर?

जो प्रोडक्ट्स विशेषरुप से महिलाओं के तैयार किए जाते हैं, उन प्रोडक्ट्स पर ये टैक्स लगाया जाता है। ये पिंक टैक्स मेकअप के सामान, नेल पेंट, लिपस्टिक, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, सैनिटरी पैड जैसे प्रोडक्ट्स पर लगाया जाता है।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Feb 25, 2025 | 05:36 PM

पिंक टैक्स (सौ.सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : जब भी हम किसी भी सामान को खरीदते हैं या फिर किसी भी रेस्टोरेंट में जाकर खाना खाते है, तो हम सर्विस टैक्स या फिर अन्य टैक्स का भुगतान करते हैं। हमारे देश में हर सामान पर अलग अलग टैक्स देना होता है। लेकिन क्या आप किसी ऐसे टैक्स के बारे में जानते हैं जिसका भुगतान केवल महिलाओं को ही करना पड़ता है? आइए आपको एक ऐसे टैक्स के बारे में जानकारी देते हैं, जिसका भुगतान सिर्फ महिलाएं करती है।

ये एक ऐसा टैक्स है जिसे ना सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में लगता है। क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा टैक्स है, जो सिर्फ महिलाएं ही देती हैं। पूरी दुनिया की महिलाओं से पिंक टैक्स लिया जाता है। ऐसे में आपके मन में ये सवाल जरूर आता है कि आखिर ये पिंक टैक्स क्या होता है और इस टैक्स का महिलाओं को ही भुगतान क्यों करना पड़ता है?

क्या है पिंक टैक्स ?

पिंक टैक्स को गुलाबी टैक्स भी कहा जाता है। इस टैक्स का सीधा रिश्ता महिलाओं से होता है। वैसे ये टैक्स कोई ऑफिशियल टैक्स नहीं है। जिसका अर्थ है कि इस टैक्स को कंपनी या फिर सरकार को देना जरूरी नहीं होता है। ये सिर्फ एक तरह की एक्स्ट्रा ड्यूटी होता है। ये टैक्स विशेष रुप से महिलाओं के सामान पर लगता है। ये भी एक कारण है कि पुरूषों की तुलना में महिलाओं के प्रोडक्ट्स काफी महंगे हो सकते हैं। जिसका अर्थ है कि अगर कोई एक प्रोडक्ट जैसे ऑयल की बात करें तो पुरूष के ऑयल महिलाओं के ऑयल प्रोडक्ट्स से सस्ते होंगे। महिलाओं को अपने प्रोडक्ट खरीदने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

विदेशी मुद्रा भंडार में उछाल, 687.19 बिलियन डॉलर हुआ भारत का ‘पावरफुल’ रिजर्व, दुनिया में फिर बढ़ी देश की साख

SBI, इन्फोसिस और ICICI बैंक का शेयर मार्केट में जलवा, एक हफ्ते में जोड़े 75,000 करोड़; निवेशकों की चांदी

शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों का एग्जिट मोड, FIIs की बिकवाली पर कब लगेगी लगाम? एक्सपर्ट ने कर दी भविष्यवाणी

Share Market Outlook: कमाई का मौका या संभलने का वक्त? सोमवार को कैसा रहेगा बाजार; जान लें एक्सपर्ट की राय

कैसे लिया जाता है ये टैक्स?

जो प्रोडक्ट्स विशेषरुप से महिलाओं के तैयार किए जाते हैं, उन प्रोडक्ट्स पर ये टैक्स लगाया जाता है। ये पिंक टैक्स मेकअप के सामान, नेल पेंट, लिपस्टिक, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, सैनिटरी पैड जैसे प्रोडक्ट्स पर लगाया जाता है। अगर हम ऐसे प्रोडक्ट्स की बात करें जिसका उपयोग महिलाएं और पुरूष दोनों करते हैं, तो भी ऐसे कुछ विशेष प्रोडक्ट्स है, जिन पर पिंक टैक्स लगाया जाता है।

उदाहरण के रुप में जहां पुरूषों के लिप बाम के लिए 70 रुपये देने होते हैं, वहीं महिलाओं को उस लिप बाम के लिए 150 रुपये का भुगतान करना हो सकता है। इसी तरह कोई कंपनी अगर पुरूषों के डियो की कीमत 100 रुपये तय करती है, तो वहीं कंपनी महिलाओं के डियो के लिए 100 रुपये से ज्यादा की कीमत रखती है। आप जब भी शॉपिंग पर जाएंगे तब ये अंतर आप साफ तौर पर देख पाएंगे। इससे आपको इस बात की जानकारी मिलेगी कि महिलाओं के प्रोडक्ट्स और पुरूषों के प्रोडक्ट्स की कीमत में कितना फर्क होता है।

कंपनियां क्यों वसूलती है ये टैक्स?

अगर आप सोचते है कि पिंक टैक्स का भुगतान सिर्फ भारतीय महिलाओं को करना होता है, तो आप गलत है क्योंकि इस टैक्स का भुगतान पूरी दुनिया की महिलाओं को करना होता है। साल 2015 में पहली बार पिंक टैक्स का मामला सामने आया था। कई कंपनियां पिंक टैक्स को लेकर ये कहती है कि महिलाओं के सामानों को बनाने में ज्यादा खर्च करना होता है। वहीं कुछ लोग ये तर्क देते हैं कि महिलाएं सामान के लिए ज्यादा पैसे देती है, इस बात का ज्यादा फायदा कंपनियां उठाती हैं।

बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

आपको बता दें कि सरकार पिंक टैक्स को नहीं वसूलती है। इसका सीधा मतलब है कि ये टैक्स सरकार नहीं बल्कि कंपनियां वसूलती हैं। कंपनियां ये दलील देती है कि अगर महिला को कोई ऐसा सामान पसंद आता है, तो वो उसके लिए ज्यादा पैसे भी खर्च कर देती है। यही कारण है कि कंपनियां प्रॉफिट कमाने के लिए पिंक टैक्स वसूलती हैं।

What is the pink tax

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 25, 2025 | 05:36 PM

Topics:  

  • Business News
  • Income Tax
  • Nail Paint

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.