जाने क्या होता हैं टेडी के अलग-अलग रंगों का मतलब, पार्टनर को गिफ्ट करने से पहले जान लें ये बात
- Written By: दीपिका पाल
टेडी डे पर दें ये शानदार गिफ्ट (डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: जैसा कि, आज वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन टेडी डे ( Teddy Day 2024) के रूप में मनाया जा रहा है वहीं पर इस दिन को मनाने के लिए कपल एक-दूसरे को प्यार के प्रतीक के रूप में प्यारे-प्यारे टेडी गिफ्ट करते हैं। अगर आज के दिन आप भी अपने लव पार्टनर को ऐसे ही टेडी गिफ्ट करने की सोच रहे हैं तो आपको टेडी देने और खरीदने से पहले टेडी के रंगों के मतलब के बारे में जान लेना जरूरी है।
क्या होता है टेडी के रंगों का असली मतलब
बाजार में कई तरह के सुंदर-सुंदर टेडी मिलते हैं ऐसे में खरीदने से पहले आइए जानते हैं इनका मतलब क्या होता है।
1- पिंक कलर का टेडी
सम्बंधित ख़बरें
Multiple Partners: एक से ज्यादा पार्टनर होने का शरीर और दिमाग पर क्या असर पड़ता है? सद्गुरु से जानिए
Book Lovers Day 2026: जिंदगी और सोच बदलने में मदद कर सकती हैं ये 5 मोटिवेशनल किताबें, जरूर पढ़ें
National Book Lovers Day 2026: किताबें पढ़ने की आदत बदल सकती है जीवन के प्रति नजरिया, जानें 6 बड़े फायदे
रात में भिगोकर सुबह खा लें 2-3 अंजीर, शरीर को मिल सकते हैं ये कमाल के फायदे; चौथा जानकर रह जाएंगे हैरान
लड़कियों की अधिकतर पसंद पिंक कलर का टेडी ही होता है। इस गुलाबी रंग के टेडी बियर का अर्थ यह हैं कि कपल्स में प्यार की शुरूआत हो रही है। इसे केयर और प्रेम का प्रतीक माना जाता हैं। इस केयर करने वाला टेडी कहते हैं।
2- लाल रंग का टेडी
इस प्रकार लाल रंग का टेडी का प्यार का प्रतीक माना जाता है। अगर आप अपने पार्टनर को लाल रंग का टेडी देते हैं तो इसके मतलब है आप अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। टेडी के साथ लाल रंग के टेडी ने दिल पकड़ा है तो इसका मतलब यह है देने वाला शख्स आई लव यू कर रहा है।
लाल रंग का टेडी (डिजाइन फोटो)
3- पीला रंग का टेडी
अगर आप अपने पार्टनर को गिफ्ट देने के लिए पीले रंग को चुनते हैं तो इसका मतलब यह होता हैं किसी व्यक्ति को यह बताने के लिए दे सकते हैं कि आप उन्हें बहुत ज्यादा मिस कर रहे हैं। इसे एक तरह से गहरी दोस्ती का प्रतीक माना जाता हैं।
पीला रंग का टेडी ( डिजाइन फोटो)
4- सफेद रंग का टेडी
अगर आप सफेद रंग का टेडी पार्टनर के लिए चुनते हैं तो इसका अर्थ होता है सुंदरता और सादगी का प्रतीक। अगर आप अपने पार्टनर के लिए सफेद रंग का टेडी चुनते हैं तो इसका मतलब हैं आप अपने पार्टनर से दोस्ती करना चाहते हैं। साथ ही यह टेडी सादगी को व्यक्त करता है।
5- ब्लू रंग का टेडी
अगर आप आज टेडी डे के मौके पर ब्लू रंग का टेडी देने की पार्टनर को सोच रहे हैं तो इसका अर्थ कमिटमेंट को दर्शाता है। ब्लू रंग का टेडी का मतलब होता है उसकी गहराई, बुद्धि, सच्चाई, वफादारी और आत्मविश्वास आपको उसकी ओर खीच रही हैं आप पार्टनर का साथ देने के लिए तैयार है।
