हर एक किस में छिपा होता है आपके लिए पार्टनर का प्यार, जानिए क्या होता है अलग-अलग किस का मतलब
किस डे प्यार को जताने का एक तरीका होता है। यहां पर प्यार जताने के लिए किस के भी कई प्रकार और मतलब होते हैं जिसके बारे में शायद ही कम लोग जानते हैं।
- Written By: दीपिका पाल
जानिए हर किस का अलग-अलग अर्थ (सौ.सोशल मीडिया)
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: वैलेंटाइन वीक चल रहा है इसमें सातवां दिन किस डे के नाम होता है। रोज डे से लेकर किस डे तक कपल्स का प्यार होता है। इसमें ही किस डे प्यार को जताने का एक तरीका होता है। यहां पर प्यार जताने के लिए किस के भी कई प्रकार और मतलब होते हैं जिसके बारे में शायद ही कम लोग जानते हैं। चलिए जानते है क्या होते है किस करने के प्रकार…
जानिए किस और उनके मतलब के बारे में
1- माथे पर किस करना
यहां पर इस तरह की किस जब प्यार में होते है तो पार्टनर एक-दूसरे को करते है। इसका अर्थ होता है कि आप जीवन में किस तरह से अहम है और आपके बिना पार्टनर की जिंदगी अधूरी है। यहां पर माथे पर किस करने को अटूट और गहरे रिश्ते का प्रतीक माना जाता है कई बार पार्टनर के अलावा माता-पिता भी बच्चे को इस तरह की किस करते है।
सम्बंधित ख़बरें
Kiss Day 2026: क्या सिर्फ रोमांस के लिए मनाते हैं किस डे? जानें क्यों खास है वैलेंटाइन वीक का ये 7वां दिन
Kiss Day पर एक छोटी सी चूक बिगाड़ सकती है रिश्ता; पार्टनर को खास फील कराने के लिए रखें इन बातों का ख्याल
Kiss Day 2026: पार्टनर से दूर हैं तो इन रोमांटिक मैसेजेस से जताएं प्यार; रिश्तों में घुल जाएगी शहद जैसी मिठास!
Valentine Week 2026: जानें किस दिन मनाना है कौन सा ‘डे’ वरना पार्टनर हो जाएगा नाराज!
2- कान पर किस
यहां पर माथे के अलावा कान पर भी किस किया जाता है इस किस को ईयरलोब के नाम से जाते है। वहीं पर इस तरह की किस को रोमांटिक किस के रूप में जाना जाता है। प्यार करने वाले अपने पार्टनर को इस तरह का किस करके रोमांस का एहसास कराते हैं।
3- हाथ पर किस
यहां पर वैलेंटाइन वीक में किस डे पर इस तरह की किस आमतौर पर प्रपोज करने के बाद करते है। इस तरह हाथ पर किस करने का मतलब होता है यह सम्मान का प्रतीक होता है इसमें पार्टनर के अलावा दोस्त भी हाथों पर किस करते है।
4- एस्किमो किस
इस तरह की किस आमतौर पर कपल्स के बीच होती है जब इस तरह की किस को करते हैं तो कपल्स की नाक टकराती है तो उसे एस्किमो किस कहते हैं। यहां पर इस किस में रोमांस भरपूर होता है।
5- स्पाइडर किस
इस किस का नाम भलें ही स्पाइडर है लेकिन तरीका उस तरह का नहीं है। इस किस में पार्टनर आपको पीछे से आकर किस करते हैं तो उसे स्पाइडर किस कहते हैं। यह अपनेपन को व्यक्त करने का तरीका होता है।
6- फ्लाइंग किस
इस तरह की किस केवल पार्टनर ही नहीं छोटे बच्चों को भी माता-पिता करते है। इस किस के तरीके में जब पार्टनर बिना आपको स्पर्श किए दूर से चुंबन का इशारा करते हैं तो उसे फ्लाइंग किस कहते हैं। इस मिस यू व्यक्त करने का तरीका भी कहते है।
वैलेंटाइन डे से जुड़ी और खबरें जानने के लिए क्लिक करें
7- होठों पर किस
यह किस मोहब्बत के साथ रोमांस को जाहिर करता है। इस तरह के किस कपल के बीच ही होते हैं।
