-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Know These Rules Of Ahoi Ashtami Fast Do These Measures To Get Children
‘अहोई अष्टमी व्रत’ के ये नियम ज़रूर जानें, संतान प्राप्ति के लिए करें ये उपाय
- Written By: मृणाल पाठक

-सीमा कुमारी
इस साल ‘अहोई अष्टमी’ (Ahoi Ashtami) का व्रत 28 अक्टूबर दिन गुरुवार को है। इस दिन हिन्दू माताएं संतान के सुखी और आरोग्य जीवन, शिक्षा, करियर, कारोबार और उसके पारिवारिक जीवन की बाधाएं को दूर करने के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और ‘अहोई माता’ की पूजा-अर्चना भी करती हैं। ‘अहोई अष्टमी’ व्रत की महिमा का जितना भी वर्णन किया जाय कम है। इस दिन किए उपाय आपकी हर मुश्किल दूर कर सकते हैं।
ज्योतिष-शास्त्र के मुताबिक, जिन लोगों की कोई संतान नहीं है, वे ‘अहोई अष्टमी’ के दिन कुछ उपाय करके अपनी मनोकामना पूरी कर सकते हैं। अहोई माता और गणेश जी की असीम कृपा आप पर हो सकती है। आइए जानें ‘अहोई अष्टमी’ व्रत के नियम और उपाय –
सम्बंधित ख़बरें
आज है अहोई अष्टमी, संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए करें विधिवत व्रत, ज़रूर पढ़ें यह कथा
आज है अहोई अष्टमी व्रत, जानिए पूजा मुहूर्त, विधि और तारों को अर्घ्य देने का समय
अहोई अष्टमी सोमवार को, जानिए पूजा मुहूर्त और इस विशेष अष्टमी का आपके जीवन में महत्व
अहोई अष्टमी व्रत में बिल्कुल न करें ये गलतियां, निष्फल जाएगी पूजा
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, ‘अहोई अष्टमी’ की रात तारों को अर्घ्य देने के लिए पीतल के लोटे या स्टील के बर्तन का प्रयोग कर सकते हैं। पूजा के समय अहोई माता की आरती और अहोई अष्टमी व्रत की कथा अवश्य सुनें। इन नियमों के पालन से आपकी संतान से जुडी समस्याएं दूर हो सकती हैं।
कहते हैं कि, नि:संतान दंपत्ति को ‘अहोई अष्टमी’ के दिन गणेश जी को बेलपत्र अर्पित करें और ‘ओम पार्वतीप्रियनंदनाय नम:’ मंत्र का 11 माला जप करें। ‘अहोई अष्टमी’ से 45 दिन तक यह लगातार करना होता है।
ज्योतिष-शास्त्र के मुताबिक, संतान-सुख की प्राप्ति के लिए अहोई माता की पूजा के बाद भगवान शिव और माता पार्वती को दूध और भात का भोग लगाएं। साथ ही उस दिन बने खाने का आधा भाग गाय के भी लिए निकाल दें। फिर शाम के समय पीपल पर दीपक जलाकर उसकी परिक्रमा करें। ऐसा करने से अहोई माता की आप पर कृपा बरसेगी।
‘अहोई अष्टमी’ के दिन पूजा के दौरान अहोई माता को सफेद फूल अर्पित करें और संतान प्राप्ति के लिए प्रार्थना करें। साथ ही घर में जितने सदस्य हों, उतने पौधे लगाएं और उनके बीच एक छोटा सा तुलसी का पौधा भी लगाएं। साथ सांयकाल के समय सितारों से प्रार्थना करें। ऐसा करने से आपकी मनोकामना जल्द पूरी हो सकती है |
इन सामान्य ज्योतिष उपायों को अपनाकर आप अपनी मुरादें पूरी कर सकते हैं।
Know these rules of ahoi ashtami fast do these measures to get children
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














