क्या आप भी पहनते हैं अपनी आंखों में कॉन्टैक्ट लेंस, तो बारिश में इस्तेमाल करने से पहले जान लीजिए खास बातें
बारिश के मौसम में आंखों में कॉन्टैक्स लेंस पहनने वालों को काफी दिक्कत आती है। बारिश के दौरान हमें कॉन्टैक्ट लैंस पहनने वालों को कई बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है।
- Written By: दीपिका पाल
कॉन्टैक्ट लेंस पहनने वाले बारिश में ऐसे रखें ख्याल (सौ. सोशल मीडिया)
बारिश के मौसम को शुरू होने में जहां पर कुछ दिन शेष है वहीं पर नौतपा के दौर में ही देश के कई हिस्सों में बारिश की एंट्री हो गई है। बारिश के मौसम में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है क्योंकि बदलते मौसम के साथ कई सारी बीमारियां भी हाई स्पीड के साथ आती है। बारिश के मौसम में बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ जाता है जिससे बचना जरूरी है।
बारिश के मौसम में आंखों में कॉन्टैक्स लेंस पहनने वालों को काफी दिक्कत आती है। बारिश के दौरान हमें कॉन्टैक्ट लैंस पहनने वालों को कई बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है।
क्या होते हैं गंभीर कारण
यहां पर बारिश के मौसम में कॉन्टैक्ट लेंस पहनने वालों के लिए बारिश, गंदगी, हवा में उड़ती धूल और ह्यूमिडिटी जैसी समस्याएं नुकसान पहुंचाने का काम करती है। यहां पर कॉन्टैक्स लैंस को खतरे से बचाने के लिए हमें इन प्रकार की सावधानियां बरतना चाहिए…
सम्बंधित ख़बरें
त्योहार हो या शादी, हर मौके के लिए बेस्ट हैं ये 7 पारंपरिक साड़ियां, आज ही करें अपने वॉर्डरोब में शामिल
गर्मियों में जलन और चिपचिपाहट से हैं परेशान? जानें चेहरे को ठंडा रखने और ग्लो बढ़ाने का सबसे आसान तरीका
Hair Fall Tips: आपके बालों को बर्बाद कर रहे हैं ये केमिकल्स! जानें कैसे चुनें अपने बालों के लिए बेस्ट शैंपू
सुबह उठते ही होता है गर्दन और सिर में दर्द? कहीं आपका तकिया तो नहीं बन रहा बीमारियों का घर
कॉन्टैक्स लैंस पहनने वाले इन बातों का रखें ध्यान
बारिश के दौरान कॉन्टैक्ट लैंस पहनने वालों तो किसी प्रकार की परेशानियां नहीं आए इसके लिए कई प्रकार की सावधानियां बरतना चाहिए।
1- यहां पर बारिश के दौरान अगर नमी बढ़ने के साथ ही फंगस और बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ जाती है इसके लिए कॉन्टैक्स लेंस पहनने के दौरान ख्याल रखना चाहिए। लेंस केस को रोजाना धोकर सुखाएं और उसमें केवल ताजा सॉल्यूशन ही डालें। पुराने या बार-बार इस्तेमाल किए गए सॉल्यूशन से संक्रमण का खतरा ज्यादा हो जाता है।
2- कॉन्टैक्ट लैंस पहनने वालों को सावधानी यह रखनी चाहिए कि, कॉन्टैक्ट लेंस को लगाने और निकालने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से साबुन से धोना चाहिए। यहां पर आप गीले या गंदे हाथों से लेंस को छूते हैं तो बैक्टीरिया से आंखों को नुकसान ज्यादा हो जाता है।
3- बारिश के दौरान अक्सर आंखों में जलन या खुजली की समस्या होती है यह समस्याएं कॉन्टैक्स लेंस पहनने वालों में भी होती है। इसके लिए आप कॉन्टैक्ट लेंस को नहीं पहने। आंखों में ज्यादा समस्याएं होने पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
4- बारिश में कॉन्टैक्ट लेंस पहनने की बजाय आपको चश्मा ही पहनना चाहिए। इसका कारण है कि, बारिश का पानी दूषित होता हैं जो लेंस की वजह से आंखों में आपकी और समस्या को बढ़ा देता है।
5- अगर आपको बारिश में कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल करना है तो, डेली वियरेबल (एक दिन के उपयोग वाले) लेंस का इस्तेमाल करें। यहां पर लेंस पहनने से होने वाली परेशानी ज्यादा आपको नहीं होती है। डेली वाले लेंस की वजह से आपको साफ लेंस मिलते है।
