लोहे के बर्तन अब होंगे चुटकियों में साफ, जान लीजिए किचन के ये खास नुस्खें
- Written By: दीपिका पाल
Updated On:
Feb 25, 2024 | 05:47 AM
लोहे के बर्तन अब होंगे चुटकियों में साफ (सोशल मीडिया)
सीमा कुमारी
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: हर भारतीय घर में लोहे के कुछ न कुछ बर्तन जरूर देखने को मिल जाते है। लोहे की चीजों (Iron Utencils) को हमेशा एक स्पेशल केयर की जरूरत होती है क्योंकि, इनमें जंग लगने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में अगर आप भी खाना पकाने के लोहे के बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं तो आज हम आपके लिए लोहे के बर्तनों को साफ करने और उनको जंग लगने से बचाने के तरीके लेकर आए हैं जिनको आजमाकर आपके लोहे के बर्तन में सालों साल जंग से बचे रहते हैं, तो आइए
जान लें लोहे के बर्तनों को साफ करने और जंग लगने से बचाने के आसान तरीके-
सम्बंधित ख़बरें
Husband Appreciation Day: सिर्फ एक थैंक्यू से मजबूत होगी रिश्ते की डोर! जानें क्यों और कैसे मनाएं यह खास दिन
मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है यह प्रसाद! इस अक्षय तृतीया घर पर तैयार करें अमृत जैसा पंचामृत, नोट करें रेसिपी
बूंदी का रायता खाकर हो चुके हैं बोर? इस समर सीजन ट्राई करें ये 7 यूनिक रेसिपीज; खाने का स्वाद होगा दोगुना
कहीं देर न हो जाए! पार्टनर की इन शिकायतों को न करें अनसुना, जानें क्यों आती है प्यार के बीच दरार
- जानकारों के अनुसार, लोहे की चीजों से जंग रिमूव करने के लिए आप सैंड पेपर की मदद ले सकते है। इसके लिए जंग लगी खिड़की या दरवाजे को पोछ कर साफ कर लें। अब इस पर सैंड पेपर रब करें। कुछ देर तक सैंड पेपर रगड़ने से जंग पूरी तरह से छूट जाएगा और घर के दरवाजे-खिड़की चमकने लगेंगे।
- चूना पाउडर का इस्तेमाल करके भी बहुत ही आसानी से लोहे पर लगे जंग को साफ किया जा सकता है। चूना पाउडर से जंग को साफ करने के लिए बोरेक्स पाउडर और चूना पाउडर को बराबर मात्रा में मिला लें। अब इसमें पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें और जंग वाली जगह पर 5 मिनट तक लगा रहने दें। 5 मिनट बाद सैंडपेपर से लोहे को रगड़कर साफ करें।
- लोहे के बर्तनों को साफ करने और उनको जंग लगने से बचाने के लिए नींबू और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल भी काफी कारगर नुस्खा हो सकता है। इसके लिए 1 कटोरी पानी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा और नींबू का रस मिलाकर घोल तैयार करें। इस घोल को जंग वाली जगह पर अप्लाई करें। कुछ देर बाद ब्रश से साफ करने पर जंग रिमूव हो जाएगा।
- इन सभी के अलावा आप सफेद सिरके का भी इस्तेमाल कर सकते है। एसिडिक नेचर का होने के कारण सफेद सिरका लोहे से जंग हटाने के साथ-साथ स्टील का जंग रिमूव करने का भी असरदार तरीका है।
- इसके लिए सबसे पहले सिरके को स्प्रे बोतल में भरें। अब जंग लगी खिड़की और दरवाजे पर सिरके को स्प्रे कर दें। कुछ देर बाद सैंड पेपर से रगड़ने पर लोहे और स्टील की चीजों पर लगा जंग आसानी से छूट जाएगा।
Know the tips to remove rust from iron utensils
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Feb 25, 2024 | 05:47 AM
