फूड इंफेक्शन से लेकर नोरोवायरस का शिकार बना देता है खराब खाना, आज से ही जान लीजिए फूड सेफ्टी के नियम
खाने की गुणवत्ता और शरीर के लिए इसे सही रूप में लेने की महत्ता बताने के लिए हर साल 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस यानि World Food Safety Day 2025 मनाते है। कौन सी बीमारियां है जो खराब खाने की वजह से होती है।
- Written By: दीपिका पाल
फूड सेफ्टी टिप्स जानिए (सौ. सोशल मीडिया)
हमारे जीवन में भोजन यानि खाने की क्या उपयोगिता है यह बात हम अच्छी तरह से जानते है। बिना खाने के जीवन संतुलित नहीं रह सकता है। एक अच्छी सेहत के लिए पौष्टिक आहार का लेना बेहद जरूरी होता है। पौष्टिक आहार का सेवन जब हम करते हैं तो शरीर में कई विटामिन और प्रोटीन की पूर्ति होती है। खाने का संतुलित और सुरक्षित रहना काफी जरूरी है कई बार खाने की खराबी हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करती है।
खाने की गुणवत्ता और शरीर के लिए इसे सही रूप में लेने की महत्ता बताने के लिए हर साल 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस यानि World Food Safety Day 2025 मनाते है। चलिए जान लेते है ऐसी कौन सी बीमारियां है जो खराब खाने की वजह से होती है।
पहले जानिए WHO के ये आंकड़ें
आपको यहां पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के आंकड़ों की जानकारी देते चलें तो, दुनियाभर में हर 10 में से 1 व्यक्ति खराब खाने से जुड़ी बीमारी का शिकार है। इतना ही नहीं हर दिन खराब खाने से 16 लाख लोग बीमार पड़ते हैं। ऐसे में जरूरत ये है कि खराब खाने से जुड़ी बीमारियों के बारे में जानें और इनसे अपना बचाव करें।
सम्बंधित ख़बरें
Aesthetic Home Decor Ideas: कम बजट में भी घर दिखेगा Pinterest जैसा खूबसूरत, जानें 7 आसान तरीके
Rakhi Makeup 2026: इस रक्षाबंधन ट्रेंड में हैं सॉफ्ट ग्लैम और ग्लासी मेकअप लुक, फॉलो करें ये आसान मेकअप टिप्स
Festive Snacks: फेस्टिव सीजन में त्योहार की रौनक बढ़ा देंगे ये 5 टेस्टी स्नैक्स, मेहमान भी करेंगे तारीफ
Skin Whitening Cream: सावधान! रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीम में छिपा है मरकरी-लेड, पूरा शरीर हो सकता है बीमार
जानिए खराब खाने के सेवन से होने वाली बीमारियां
यहां पर खराब खाने की वजह से आपको कई प्रकार की बीमारियां घेर लेती हैं जानिए इसके बारे में…
1. फूड प्वाइजनिंग-Food poisoning
अगर देश में फूड प्वाइजनिंग के मामले सुनने के लिए मिलते हैं जो दूषित खाने की वजह से होती है। यहां पर इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति में कई गंभीर लक्षण नजर आते है जिसमें मतली, उल्टी और डिहाइड्रेशन जैसी समस्या आम है। इस बीमारी से बचने के लिए खाने की क्वालिटी पर ध्यान दें।
2. फूड इंफेक्शन-Food infection
अगर हम खराब या लंबे समय से बने बासी खाने को खाते है तो आपको फूड इंफेक्शन की समस्या हो सकती है। यहां पर शरीर में दूषित खाने की वजह से बीमार पड़ने के कारण देखने के लिए मिलते है।
3-टाइफाइड, कॉलरा और डायरिया-Typhoid, Cholera and Diarrhoea
अक्सर कम गुणवत्ता वाले खाने का सेवन करने से कई और गंभीर बीमारियां पीड़ित को घेर लेती है। इसमें टाइफाइड, कॉलरा और डायरिया, ये तीनों ही बीमारियां साल्मोनेला टाइफी (salmonella typhi) बैक्टीरिया की वजह से होती हैं। दरअसल इन बीमारियों के फैलने का काऱण सब्जियों पर बैठे खराब बैक्टीरिया होते है।
4. लिवर से जुड़ी बीमारियां-Liver diseases
यहां पर अगर आप दूषित भोजन को खाते है तो आपके शरीर का नाजुक अंग यानि लिवर को खतरा हो सकता है। लिवल में खराब खाने की वजह से इसमें इंफेक्शन हो सकता है और लिवर खराब हो सकता है। तो, इन तमाम बातों को ध्यान देते हुए अपने खाने पर ध्यान दें।
5. नोरोवायरस-Norovirus
अगर आप दूषित भोजन को खा रहे हैं तो आपको यहां पर नोरोवायरस का खतरा हो सकता है। यह वायरस कई वायरल इंफेक्शन हो सकता है। खासकर कि मौसमी बीमारियां और हेपेटाइटिस ए। ऐसे में इन बीमारियों के बारे में जानते हुए खान-पान का खास ध्यान रखें और दूषित खाने से बचें।
जान लीजिए फूड सेफ्टी से जुड़े नियम
यहां पर आपको खाने की सुरक्षा से जुड़े नियमों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिनका पालन आपको करना चाहिए…
- खाना खाने से पहले या बाद में कम से कम 20 सेकंड के लिए अपने हाथों को गर्म, साबुन वाले पानी से अच्छी तरह धोएं।
- कच्चे खाद्य पदार्थों को खाने से बचें या जब भी खाएं साफ-सफाई तय कर लें। अधपकी चीजों को खाने से बचें।
- प्रत्येक बार इस्तेमाल के बाद भोजन की सतहों, बर्तनों और कटिंग बोर्ड को गर्म, साबुन वाले पानी से साफ करें।
- फल और सब्जियों को धोकर ही बनाएं।
- मीट, सीफूड और अंडा आदि का सेवन सोच समझकर करें। फ्रेश होने पर ही इन्हें खाएं।
- कच्चे और बिना पाश्चराइज्ड दूध और जूस प्रोड्स को पीने से बचें।
- खुले में खाना न रखें और साफ पानी पिएं।
- पानी को उबाल कर और ठंडा करके पिएं।
- बदलते मौसम में खानपान का ध्यान रखें खासकर बारिश में बाहर मिलने वाली चीजों को अच्छी तरह साफ करके ही खाएं।
