सवेरे-सवेरे खाली पेट इस मेवे का पानी पीने का चमत्कार जानें, इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ वजन भी घटाए
- Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On:
Dec 25, 2021 | 08:00 AM
File Photo
सीमा कुमारी
नई दिल्ली: ये तो सभी जानते हैं कि, किशमिश खाने के ढेरों फायदे हैं। लेकिन, क्या आप ये जानते हैं कि ‘किशमिश का पानी सेहत के लिए कितना लाभकारी होता है ? जी हां, स्वाद बढ़ाने के अलावा यह ड्राई फ्रूट सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं। किशमिश का सेवन ना सिर्फ शरीर में आयरन की कमी को दूर करता है बल्कि इससे इम्यूनिटी भी बढ़ती हैं। अगर आप डेली रूटीन में किशमिश नहीं शामिल करना चाहते तो इसका पानी पीकर भी सेहतमंद रह सकते हैं। किशमिश का पानी दिल को हेल्दी रखने से लेकर प्रतिरक्षा को बढ़ाने में भी मददगार है। ऐसे में आइए जानें किशमिश के सेवन से होने वाले फायदे –
- हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, किशमिश में फ्लेवनॉयड्स एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो त्वचा में कोलेजन का स्तर बढ़ाते हैं। इससे आप झुर्रिया-झाइयां जैसी समस्याओं से बचे रहते हैं।
- सुबह 1 गिलास किशमिश का पानी से कब्ज, एसिडिटी और थकान जैसी समस्याएं भी दूर रहती हैं।
- एक्सपर्ट्स के अनुसार, ‘किशमिश’ में बोरॉन होता है जो हड्डियों के निर्माण में मदद करता है। इसमें मौजूद कैल्शियम भी हड्डियों को मजबूती बनाने में मदद करता है।
- ‘किशमिश’ के पानी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट करते हैं। इसमें मौजूद पोटैशियम हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।
- ‘किशमिश’ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में भी मदद करते हैं, जो कैंसर का कारण बन सकते हैं।
- प्रतिदिन किशमिश का पानी पीने से लीवर मजबूत रहता है और यह मेटाबॉलिज्म के स्तर को नियंत्रित करने में भी सहायक है।
- खाली पेट 1 गिलास किशमिश का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
- किशमिश का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल नॉर्मल हो जाता है। यह शरीर में ट्राईग्लिसेराइड्स के स्तर को कम करने में मददगार साबित होता है। जो शरीर में फैट पहुंचाकर उसे जमा करने का काम करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Eating Raisins: रोजाना भीगी हुई किशमिश खाने से त्वचा पर आएगा नेचुरल ग्लो, बाल होंगे लंबे-घने; जानें 10 जबरदस्त
Vitamin D Supplements: क्या आपकी हड्डियां सिर्फ सप्लीमेंट्स के भरोसे हैं? जानिए एक्सपर्ट की राय
बारिश में खाने से पहले जान लें ये बात, इन 7 चीजों से बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा
30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Know the miracle of drinking this fruit water on an empty stomach early in the morning boosting immunity and reducing weight
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Dec 25, 2021 | 08:00 AM
