तुलसी के बीज का चमत्कार जानिए, रोज सेवन से सेहत को इतने फायदे
- Written By: मृणाल पाठक
-सीमा कुमारी
हर घर में पाया जाने वाला तुलसी का पौधा पूजा पाठ से लेकर आम बीमारियां खांसी जुकाम और बुखार आदि में काम आता है। लेकिन, क्या आप जानते है कि तुलसी के बीज (Basil Seeds) का सेवन भी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है।
वजन घटाने से लेकर इम्युनिटी और किसी भी तरह के इंफेक्शन में तुलसी के बीज का सेवन कारगर है। तुलसी में मौजूद औषधीय गुण कई बीमारियों को दूर रखते हैं। आइए जानें ‘तुलसी के बीज’ के सेवन से होने वाले फायदे –
सम्बंधित ख़बरें
CSIR CEERI Vacancy 2026: 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका, तकनीकी पदों पर निकली बंपर भर्तियां
GT vs CSK: गुजरात टाइटंस ने 89 रनों से जीता मुकाबला, 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2026 से हुई बाहर
Dollar vs Yuan: अमेरिकी डॉलर पर भारी पड़ी चीनी करेंसी, 3 साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा ‘युआन’
Aam Panna Recipe: गर्मी के मौसम में लू से बचाव करेगा दादी-नानी की रेसिपी वाला आम पन्ना, जानिए बनाने का तरीका
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, तुलसी के बीज (Basil Seeds) के सेवन से डाइजेशन सही रहता है। इससे कब्ज, एसिडिटी या अपच की समस्या में राहत मिल सकती है। इसके बीजों को कुछ देर के लिए पानी में डाल दें और फिर इस पानी का सेवन करें।
अगर किसी महिला को मासिक धर्म से जुडी कोई परेशानी है, तो तुलसी के पांच ग्राम बीज रोज दूध या पानी के साथ लेने से मासिक धर्म से जुडी समस्या दूर होती है। यह उपाय गर्भधारण करने में भी मदद करता है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, तुलसी के बीजों में प्रोटीन, फाइबर और आयरन के अलावा एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है, जो फ्री रेडिकल्स की वजह से होने वाले डैमेज को रोकते हैं। इन बीजों में फ्लैवोनोइड्स और फेनोलिक होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है | सर्दी-जुकाम की समस्या में तुलसी के बीज का काढ़ा या चाय बनाकर पीने से फायदा मिलेगा |
वजन घटाने में भी तुलसी के बीज का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि, तुलसी के बीज में कैलोरी बहुत कम होती है और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। इसे खाने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है और इससे वेट लॉस में मदद मिलती है। तुलसी के बीजों से आप ग्रीन टी बना सकते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन फायदा पहुंचाएगा।
