Dollar vs Yuan: अमेरिकी डॉलर पर भारी पड़ी चीनी करेंसी, 3 साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा ‘युआन’
Dollar vs Yuan: चीन के केंद्रीय बैंक पीपल्स बैंक ऑफ चाइना ने गुरुवार को बताया कि युआन, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लगातार मजबूत हो रही है।युआन का दैनिक रेफरेंस रेट 6.8349 प्रति डॉलर तय की गई है।
- Written By: मनोज आर्या
Dollar vs Yuan: पिछले कई महीनों से ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध चल रहा है। इस युद्ध का असर ग्लोबल मार्केट पर इतना पड़ रहा है कि भारत का रुपया लगातार अपनी वैल्यू डॉलर के आगे खोता जा रहा है। केवल भारतीय रुपया ही नहीं बल्कि कई देशों की करेंसी डॉलर के आगे घुटने टेक रही है। इसी बीच एक देश ऐसा भी है, जिसकी करेंसी ग्लोबल लेवल पर खासी चमक रही है। ये करेंसी है चीनी युआन।
दरअसल, चीन के केंद्रीय बैंक पीपल्स बैंक ऑफ चाइना ने गुरुवार को बताया कि युआन, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लगातार मजबूत हो रही है। अपने जारी किए गए डाटा में बैंक ने बताया युआन का दैनिक रेफरेंस रेट 6.8349 प्रति डॉलर तय की गई है, जो फरवरी 2023 के बाद का सबसे मजबूत स्तर है। इससे साफ संकेत मिलता है कि चीन अपनी मुद्रा को स्थिर और मजबूत बनाए रखना चाहता है।
वैश्विक स्तर पर चमका युआन
इस खबर के सामने आने के बाद अब वैश्विक बाजार में भी कई बड़े बैंक युआन को लेकर काफी पॉजिटिव नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर अमेरिकी डॉलर पर दबाव बना हुआ है। इसी वजह से निवेशकों का भरोसा धीरे-धीरे चीनी करेंसी की तरफ बढ़ रहा है। ऑफशोर युआन भी लगातार मजबूत हुआ है और गुरुवार को ये करीब 6.803 प्रति डॉलर के स्तर पर कारोबार करता दिखा।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट, 400 अंक तक टूटा संसेक्स; मिडिल ईस्ट में टेंशन से सहमा बाजार
कच्चे तेल के बाजारों में लगी आग, होर्मुज में ऐसा क्या हुआ कि 76 डॉलर के पार पहुंच गया ब्रेंट क्रूड?
IPO Market: 2026 में बना नया रिकॉर्ड! एक ही दिन में 6 SME IPO की बंपर लिस्टिंग, बाजार में मची हलचल
रोजाना सिर्फ 7 रुपये लगाओ, बुढ़ापे में ₹60,000 सालाना पाओ! जानिए Atal Pension Yojana का पूरा कैलकुलेशन
यह भी पढ़ें: आम जनता को फिर लगा महंगाई का झटका! केरल, पंजाब के बाद अब यहां बढ़े दूध के दाम; देखें नई रेट लिस्ट
इस वजह से बढ़ रही वैल्यू
बता दें कि पिछले साल से चीन के निर्यात में मजबूती आई है, जिसका फायदा युआन को मिल रहा है। इसके अलावा चीन की अर्थव्यवस्था को लेकर निवेशकों का भरोसा भी बेहतर हुआ है। अमेरिका और चीन के रिश्तों में स्थिरता आने की उम्मीद भी युआन को समर्थन दे रही है। बैंक ऑफ अमेरिका की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल के अंत तक युआन 6.70 प्रति डॉलर तक मजबूत हो सकता है। बैंक का ये भी मानना है कि अगर मिडिल ईस्ट में जारी तनाव कम रहता है और चीन मुद्रा स्थिरता की नीति जारी रखता है, तो युआन में और तेजी देखने को मिल सकती है।
