CSIR CEERI Vacancy 2026: 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका, तकनीकी पदों पर निकली बंपर भर्तियां
CSIR CEERI Recruitment 2026 News: सीएसआईआर-सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट ने तकनीकी अधिकारी और तकनीशियन पदों पर नई भर्ती निकाली है। भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू हो चुके है।
- Written By: यति सिंह
CSIR CEERI Recruitment 2026 (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
CSIR CEERI Vacancy: सीएसआईआर-सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए बेहतरीन मौका लेकर आ रहा है। सीएसआईआर-सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट ने तकनीकी अधिकारी और तकनीशियन पदों पर नई भर्ती निकाली है। आवेदन के लिए सभी अभ्यार्थियों के लिए अनुभव आवश्यक रखा गया है।
सीएसआईआर-सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट ने अधिसूचना जारी करते हुए पिलानी में तकनीकी अधिकारी-1 के कुल 22 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन 21 मई 2026 यानी आज शुरू कर दी है। अधिसूचना के अनुसार सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
कौन उम्मीदवार कर सकता है आवेदन
सीएसआईआर-सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट के द्वारा तकनीशियन पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10वीं एसएससी या समकक्ष परीक्षा में पास होना जरूरी है। जिसमें विज्ञान विषय होने के साथ-साथ अभ्यर्थी को परीक्षा में कम से कम 55% अंको से पास होना जरूरी है। इसके अलावा आवेदन कर रहे उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई या राष्ट्रीय/राज्य का ट्रेड सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
UP Anganwadi Recruitment 2026: यूपी के 13 जिलों में 2,827 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाए
TSLPRB Recruitment 2026: तेलंगाना में 7,437 पुलिस, फायर और जेल विभाग की भर्तियों को मंजूरी, नोटिफिकेशन जल्द
BSUSC Recruitment 2026: बिहार के विश्वविद्यालयों में 3,674 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती
Railway Loco Pilot 2026: कैसे बनें भारतीय रेलवे में लोको पायलट? जानें योग्यता, सैलरी और भत्तों की पूरी जानकारी
इसके अलावा 2 साल का अप्रेंटिस अनुभव प्राप्त किया हो। आवेदन कर रहे उम्मीदवार ने इसके अलावा किसी सरकारी विभाग, पीएसयू या स्वायत्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में 3 साल तक काम किया हो तो वह उम्मीदवार आवेदन के लिए योग्य माना जाएगा।
जानें कितना देना होगा आवेदन शुल्क?
सभी अभ्यार्थियों को सीएसआईआर-सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट भर्ती के लिए आवेदन शुल्क वर्ग के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को प्रत्येक पद या पोस्टकोड के लिए 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी, दिव्यांग, महिला उम्मीदवार और पूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: PSB Recruitment 2026: ग्रेजुएट युवाओं के लिए बंपर भर्ती, यूपी से हिमाचल तक कई पद खाली, तुरंत करें आवेदन
उम्मीदवार कैसे करें आवेदन?
सभी उम्मीदवार सीएसआईआर-सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट की आधिकारिक वेबसाइट ceeri.res.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। अभ्यार्थियों को आवेदन करने के लिए सबसे पहले CSIR CEERI Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद न्यू रजिस्ट्रेशन करके अपनी सभी जानकारी भरनी होगी। आवेदन फॉर्म भरने के बाद संबंधित जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। आवेदन शुल्क भरने के बाद फॉर्म में भरी गई जरूरी जानकारी को अच्छी तरह से जांच कर आखिर में सबमिट का बटन दबाना होगा।
