बारिश में आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करेगा ये वेजिटेबल सूप, जानिए आसान रेसिपी

बारिश के मौसम में सूप का सेवन करने की बात कही जाती है। सूप का सेवन करने से कई प्रकार की बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। आज आपको वेजिटेबल सूप बनाने की रेसिपी के बारे में जानकारी दे रहे है।
वेजिटेबल सूप बनाने की रेसिपी
वेजिटेबल सूप (सौ. डिजाइन फोटो)
Updated on

बारिश का मौसम चल रहा है इस मौसम में अक्सर सर्दी-जुकाम जैसे संक्रमण जनित बीमारियों का सिलसिला बढ़ जाता है। यहां पर बीमारियों के बढ़ने के साथ ही इम्यून सिस्टम को नुकसान पहुंचाने का काम करता है। मौसमी बीमारियों के इलाज के लिए लोग दवाईयों का सहारा लेते है लेकिन अगर आप घरेलू नुस्खों का प्रयोग करे तो सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। बारिश के मौसम में सूप का सेवन करने की बात कही जाती है। सूप का सेवन करने से कई प्रकार की बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।

आज हम आपको वेजिटेबल सूप के बारे में बता रहे है जिसका सेवन करने से आपके इम्यून सिस्टम को राहत मिलती है। अगर आप बारिश के दौरान वेजिटेबल जूस का सेवन करना चाहते है तो आपके लिए हम इसे बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे है चलिए जान लेते है।

जानिए वेजिटेबल सूप बनाने का तरीका

यहां पर आप वेजिटेबल सूप बनाने की सोच रहे है तो आपको सामग्री और तरीके के बारे में बता रहे है जो बेहद आसान है...

वेजिटेबल सूप बनाने के लिए सामग्री:

आलू, पालक, मेथी, पुदीना , मशरूम, शकरकंद, अदरक, हरी प्याज, गाजर, हरी लहसुन, ब्रोकली, मटर

इस तरीके से बनाएं वेजिटेबल सूप

यहां पर दी हुई सामग्रियों के साथ वेजिटेबल सूप बना सकते है जो आसान तरीका..

  • सबसे पहले हरी प्याज, गाजर, लहसुन, अदरक, मटर, आलू, पालक, मेथी, पुदीना, मशरूम और शकरकंद को काटकर रख लें।
  • फिर एक फ्राई पैन में इन चीजों को डालकर हल्का-हल्का भून लें। हल्का सा नमक डालकर ढककर पका लें।
  • इसमें ऊपर से आधा चम्मच विनेगर डालें और फिर काली मिर्च छिड़कर और नमक डालकर पकाएं।
  • ऐसा करने के बाद इसमें थोड़ा सा कॉर्न फ्लोर मिलाएं और सबको अच्छी तरह से पका लें।
  • इसमें हल्का नमक और काली मिर्च डालकर और पकाएं। फिर इसे सर्व करें। स्वाद के लिए ऊपर से धनिया पत्ती मिलाएं।

जानिए वेजिटेबल सूप पीने के फायदे

यहां पर आप वेजिटेबल सूप का सेवन करते है तो इसके कई सारे फायदे मिलते है...

अगर आप बारिश के मौसम में वेजिटेबल सूप का सेवन करते है तो इससे आपकी सेहत को फायदा मिलता है। वहीं पर रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। कई मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी-जुकाम से आपका बचाव होता है। साथ ही यह शरीर में एनर्जी देने का काम करता है। इसके अलावा यह शरीर को गर्मी देने का काम करता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com