

Jitiya Vrat Food Recipe: हिंदू धर्म मे सभी व्रत और त्योहार का महत्व होता है। इस प्रक्रिया में ही 14 सितंबर के दिन जितिया व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा रखा जाने वाला है। यह व्रत माताएं अपने बच्चों की लंबी उम्र के लिए रखती है और बच्चे के स्वास्थ्य और मंगल की कामना करती है। यह खास व्रत उत्तरप्रदेश, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में जाना जाता है तो वहीं पर व्रत के दौरान की परंपरा भी निभाई जाती है। इस दिन जीमूतवाहन भगवान की पूजा के साथ पकवान औऱ परंपरा के अनुसार नोनी साग भी बनाया जाता है। नोनी साग धार्मिक महत्व रखने के साथ ही सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
अगर आप व्रत रखने से एक दिन पहले खाने के लिए नोनी साग बनाने जा रही है तो बताई जा रही आसान रेसिपी के बारे में आप जान सकते है। बता दें कि, नोनी साग के साथ मडुआ की रोटी अच्छी लगती है।
यहां पर जितिया व्रत के लिए आपको हम नोनी का साग बनाने की आसान विधि के बारे में बता रहे है...