- Hindi News »
- Lifestyle »
- Know The Benefits Of Satyanashi Plant For Health
बड़े कमाल का है ये सत्यानाशी पौधा, कई बीमारियों के इलाज में दिलाता है फायदा
आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे ही कटीले सत्यानाशी पौधे की जो दिखने में जितना खूबसूरत उतना ही इसमें आयुर्वेदिक गुण समाए है। इस पौधे का किस बीमारी में कैसे उपयोग किया जाता है औऱ क्या फायदा मिलता है।
- Written By: दीपिका पाल

सत्यानाशी का पौधे के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Verminous Plants: दुनियाभर में कई बड़ी बीमारियां बढ़ते जा रही है जिसका इलाज खोज पाना मुश्किल होता जा रहा है। एलोपैथी दवाईयों से अलग आयुर्वेदिक दवाईयों का उपयोग काफी समय से हो रहा है जो कई बीमारियों को जड़ से मिटाने का काम करती है। आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे ही कटीले पौधे की जो दिखने में जितना खूबसूरत उतना ही इसमें आयुर्वेदिक गुण समाए है। इस पौधे का किस बीमारी में कैसे उपयोग किया जाता है औऱ क्या फायदा मिलता है चलिए जान लेते है इस खबर में…
फायदेमंद औषधि में से एक है ये पौधा
आपको बताते चलें कि, आयुर्वेद में इस पौधे को बेहद ही गुणकारी माना गया है। इस पौधे का इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है तो वहीं पर इसके दानों का आकार बिल्कुल ही सरसों के दानों के बराबर होता है। यह पौधा किसी भी खाली जगह पर उग जाता है और पीले रंग के इसमें फूल खिलते है इसके पूरे पेड़ में कांटे होते है जिसे कटीले पौधे के रूप में जाना जाता है। इस सत्यानाशी पौधे को स्वर्णक्षीरी, कटुपर्णी, पीला धतूरा, दारुड़ी नाम से भी जाना जाता है। इस खास तरह के पौधे को आप कई गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए इस्तेमाल कर सकते है।
इन बीमारियों के लिए फायदेमंद
यहां पर इस सत्यानाशी नाम के पौधे का इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज के लिए करते है इसमें ही इसके रस का इस्तेमाल पोलियो, मोतियाबिंद, आंखो की लालिमा, अस्थमा जैसी बीमारियों में फायदा करता है। वहीं पर इस पौधे की पत्तियों का उपयोग मलेरिया बुखार, अल्सर और स्किन संबंधी समस्याओं में उपयोग किया जाता है। वहीं जड़ का इस्तेमाल यूरिन संबंधी समस्याओं के साथ स्किन संबंधी रोगों से निजात पाने के लिए भी किया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
विदेशी ट्रैवल व्लॉगर ने की भारतीय दवाओं की तारीफ, बोले- ‘भारतीय की दवाएं सच में कमाल की है’
विंचूर सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल में मरीजों को दी गई एक्सपायरी दवाएं, नागरिकों में आक्रोश
छत्रपति संभाजीनगर में शुरू हुआ आयुष वेलनेस सेंटर, नागरिकों को मिलेगा पारंपरिक उपचार
अभी नहीं सुधरे तो बढ़ेगा बीमारी का खतरा, जानें कौन-सी आदतें हैं जिम्मेदार, आयुर्वेद में जानें उपचार
सत्यानाशी का पौधा, औषधि
इस तरह से कर सकेंगे बीमारी पर इलाज
आपको बताते चलें कि, यहां पर सत्यानाशी पौधे का इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों के लिए किया जाता है जो इस प्रकार है…
1- यह पौधा स्किन से जुड़ी समस्याओं के लिए भी रामबाण साबित होता है। इसमें आयुर्वेद में सत्यानाशी तेल, सत्यानाशी रस और सत्यानाशी दूध का उपयोग त्वचा के लिए किया जाता है। यह पुराने घाव और खुजली की समस्या को दूर करने का काम करते है।
2- सर्दी के मौसम में अक्सर अस्थमा की समस्या बढ़ जाती है इसके लिए आप सत्यानाशी पौधे का उपयोग कर सकते है। इस बीमारी से निजात पाने के लिए सत्यानाशी पौधे की जड़, पानी या दूध और उसमें स्वादानुसार चीनी डालकर इस्तेमाल करें। अस्थमा या सांस की गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए इस पौधे की गोलियां मिलती है जिसे आप दिन में 3 बार पानी के साथ 1-1 टेबलेट ले सकते है फायदा दिलाता है।
3- पेट की सेहत के लिए आप सत्यानाशी पौधे की औषधि का सेवन कर सकते है। यह पाचन में गैस कब्ज की समस्या पर आराम देने का काम करती है। इस पौधे की जड़ और अजवाइन को उबालकर काढ़ा बना लें। इसे सुबह शाम पीने से गैस कब्ज की समस्या को कुछ दिनों में ही ठीक किया जा सकता है।
लाइफस्टाइल से संबंधित ऐसी ही अन्य रोचक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें-
4- मुंह के छालों के लिए आप इस पौधे की दवाई ले सकते है। बताया जाता है कि, सत्यनाशी के कोमल डंठल और पत्तियां चबाने से राहत मिलती है। इसके पत्तों को चबाने के कुछ देर बाद थोड़ा दही और चीनी खाने से भी मुंह के छालों में तुरंत राहत मिलती है।
Know the benefits of satyanashi plant for health
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रावण की लंका में मां बनी एक राक्षसी, त्रिजटा को सीता ने क्यों कहा था मां?
Apr 14, 2026 | 09:31 PMNoida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PMग्रीक पुलिस का खौफनाक चेहरा! पाक-अफगान प्रवासियों को बनाया ‘नकाबपोश सैनिक’, सीमा पर कर रही इस तरह इस्तेमाल
Apr 14, 2026 | 09:29 PMबिहार के नए सीएम बने सम्राट चौधरी, बीजेपी ने क्यों लगाया दांव? देखें इनसाइड स्टोरी- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:25 PMरामायण का अनसुना हीरो, सम्पाती जिसने अपनी जान दांव पर लगाकर बचाया भाई
Apr 14, 2026 | 09:19 PMचाचा पारस की बिगड़ी तबीयत तो दौड़े-दौड़े पहुंचे चिराग पासवान, शेयर किया पोस्ट; आया भावुक बयान
Apr 14, 2026 | 09:14 PMअब ऑस्ट्रेलिया में दिखेगा IPL का रोमांच, मेगा प्लान तैयार, लेकिन इस एक मुद्दे ने बढ़ाई टेंशन
Apr 14, 2026 | 09:12 PMवीडियो गैलरी

Praful Hinge के ऐतिहासिक IPL डेब्यू के बाद रो पड़े पिता, देखें नवभारत का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
Apr 14, 2026 | 05:47 PM
स्विट्जरलैंड से लौटते ही यूपी में 200 रैलियां…रोहिणी घावरी ने अखिलेश यादव से मिलाया हाथ?
Apr 13, 2026 | 10:33 PM
केवल महिला वोटर्स को लुभाना है…महिला आरक्षण बिल पर प्रशांत किशोर ने भाजपा और पीएम मोदी को घेरा
Apr 13, 2026 | 10:26 PM
न छत, न कुर्सी… फिर भी नहीं डिगा हौसला! सिवान के इन बच्चों का जज्बा देख दंग रह गए लोग
Apr 13, 2026 | 10:15 PM
ईरान-अमेरिका तनाव से तेल की सप्लाई ठप, खाली टैंकर नहीं लौटे तो और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल- VIDEO
Apr 13, 2026 | 10:12 PM
ABVP के ‘संस्कार संगम’ में ‘धक-धक’ डांस पर मचा बवाल, वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस ने घेरा- VIDEO
Apr 13, 2026 | 09:45 PM














