इस फूल की चाय से इम्यूनिटी बढ़ेगी जबरदस्त, ब्लड प्रेशर के साथ ही Weight Loss के लिए भी बड़ा फायदेमंद
गुड़हल के फूल की चाय अगर आप पीते हैं तो इसका बहुत ही अच्छा असर आपके सेहत पर पड़ेगा। क्योंकि, गुड़हल की चाय एंटी-ऑक्सीडेंट और कई अन्य औषधीय गुण पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए फायदेमंद हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
गुड़हल की चाय पीने के फायदे,(सौ.सोशल मीडिया)
Hibiscus Benefits: गुड़हल का फूल तो हम सभी ने देखा होगा। यह फूल कई लोगों के बगीचों में या मंदिरों में भगवान पर चढ़े नजर आ जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुड़हल का फूल सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता हैं।
आजकल लोग सेहत के प्रति जागरूक होने लगे हैं। इसी के चलते ग्रीन टी का इस्तेमाल बढ़ गया हैं। लेकिन गुड़हल की चाय भी सेहत के लिए फायदेमंद हैं। यह हर्बल चाय कई बीमारियों के लिए रामबाण हैं। दुनिया के कई देशों में इस चाय को पीया जाता है।
गुड़हल के फूल की चाय अगर आप पीते हैं तो इसका बहुत ही अच्छा असर आपके सेहत पर पड़ेगा। क्योंकि, गुड़हल की चाय एंटी-ऑक्सीडेंट और कई अन्य औषधीय गुण पाए जाते हैं। आइए जानते हैं गुड़हल की चाय पीने के फायदे –
सम्बंधित ख़बरें
कमजोर इम्यूनिटी को बनाएं मजबूत! तुलसी, नीम समेत ये 5 पत्तियां सेहत के लिए नहीं हैं किसी वरदान से कम
Farah Khan Tummy Tuck Surgery: डिलीवरी के बाद एक्स्ट्रा स्किन से थीं परेशान, आखिर क्या होता है टमी टक सर्जरी
Chia Seeds Benefits: चिया वॉटर या चिया योगर्ट? जानिए चिया सीड्स खाने का सबसे असरदार तरीका
Photo: महिलाओं में आयरन की कमी चुपचाप देती है ये 8 संकेत, कहीं आप भी तो नहीं कर रहीं नजरअंदाज?
जानिए गुड़हल की चाय पीने के फायदे
आयरन की कमी दूर करे
अगर आप एनीमिया की समस्या से परेशान हैं, तो इसके लिए गुड़हल का फूल चाय आपके लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। दरअसल, इस फूल में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो शरीर में खून की कमी को दूर करता है। ऐसे में अगर आप भी एनीमिया के शिकार हैं, तो गुड़हल का फूल चाय नियमित रूप से पीने से फायदा मिलेगा।
इम्यूनिटी को करें बूस्ट
गुड़हल का फूल चाय पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों की वजह से जो व्यक्ति सर्दी में इस चाय को पीता है, उसकी रोग प्रतिरोधक की क्षमता बढ़ती है। ऐसे में उसे सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार जैसी दिक्कत नहीं होती।
वजन घटाने में मददगार
अगर आप लंबे समय से अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो इसमें भी गुड़हल का फूल चाय आपके लिए मददगार साबित होगा। यह चाय न सिर्फ आपको एनर्जी देगी, बल्कि इसे पीने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती। साथ ही, इससे पाचन क्रिया भी बेहतर होती है। इसके अलावा गुड़हल के फूल का सेवन करने से चर्बी घटती है, जिससे वजन कम होता है।
हाई ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल
अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं, तो इसके लिए भी गुड़हल के फूल चाय का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फूल में हाई बीपी की समस्या से लड़ने वाले गुण पाए जाते हैं, जिसकी वजह से आपका हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। ऐसे में अगर आप हाई बीपी के शिकार हैं, तो गुड़हल की चाय पीने से फायदा मिलेगा।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
हार्मोन्स को रखें बैलेंस
अक्सर मेनोपॉज के आसपास महिलाओं को थकान, हॉट फ्लैशेज, डिप्रेशन, बॉडी पेन समेत कई तरह की दिक्कतें होती है। मैक्सिकन मेडिसिन में गुड़हल की चाय से मेनोपॉज का इलाज किया जाता है, ताकि इसके लक्षण महिलाओं को परेशान न करें।
